Mauni Amavasya 2023: इस दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानें क्या होते हैं इसके फायदे

 
Mauni Amavasya 2023: इस दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानें क्या होते हैं इसके फायदे

Mauni Amavasya 2023: हर साल माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या के तौर पर मनाया जाता है. इस साल भी मौनी अमावस्या 21 जनवरी को पड़ने वाली है, इस दिन विशेष तौर पर गंगा स्नान और दान का महत्व है. हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या को बेहद शुभ माना जाता है, और इस दिन यदि आप अपने पितरों का तर्पण करने की विधि को पूर्ण करते हैं, तो इससे आपके जीवन में काफी बदलाव देखे जाते हैं.

मौनी अमावस्या के दिन कई लोग मौन व्रत भी रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन मौन व्रत रखने से क्या लाभ होता है, यदि नहीं तो हमारे आज के इस लेख में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं…

Mauni Amavasya 2023: इस दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानें क्या होते हैं इसके फायदे
Image credit:- thevocalnewshindi

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखने से होने वाले लाभ

मौनी अमावस्या के दिन जो लोग मौन व्रत रखते हैं उनके सात जन्मों के पाप धुल जाते हैं.

WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा इस दिन मौन व्रत रखने से आपको अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण करने की शक्ति प्राप्त होती है और आपके भीतर आध्यात्मिक शक्ति का विकास होता है.

इस दिन यदि आप मौन व्रत रखते हैं तो इससे आपके वाणी दोष दूर हो जाते हैं और आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है.

Mauni Amavasya 2023: इस दिन क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानें क्या होते हैं इसके फायदे
Image credit:- thevocalnewshindi

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रखकर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करते हैं, जिसके चलते आपको कई गुना फल प्राप्त होता है.

इस दिन मौन व्रत रखने से आप अपनी कुंडली में मौजूद पितृ दोष और कालसर्प दोष को भी दूर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- इस दिन क्यों किया जाता है गंगा स्नान? ये है प्रमुख कारण

मौनी अमावस्या के दिन मनु ऋषि का जन्म हुआ था, ऐसे में इस दिन को आनंद और प्रेम के तौर पर मनाया जाता है.

जो व्यक्ति इस दिन करीब सवा घंटे तक मौन व्रत का विधि विधान से पालन करता है, तो उससे 16 गुना पुण्य की प्राप्ति होती है.

Tags

Share this story