सानिया मिर्ज़ा के अलावा टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की पत्नी हैं, टेनिस प्लेअर

 
सानिया मिर्ज़ा के अलावा टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की पत्नी हैं, टेनिस प्लेअर

भारत की स्टार टेनिस प्लेअर सानिया मिर्ज़ा मलिक ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शोएब मलिक से निकाह किया हैं। सानिया मिर्ज़ा भारत की तरफ से टेनिस में खेलती हैं। सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ निकाह किया था। हालांकि, सानिया इकलौती टेनिस खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने क्रिकेटर को ही अपनी जिंदगी का हमसफर चुना।

उनके अलावा और भी कई भारतीय टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेटर के साथ शादी की है। टेनिस के खेल की दो ऐसी हैं चैम्पीयन खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेटर को अपना हमसफर चुना हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर रहे रॉबिन उथप्पा की पत्नी भी टेनिस स्टार रही हैं। रॉबिन उथप्पा के अलावा महान भारतीय ऑलराउंडर वीनू माँकड के बेटे अशोक मांकड़ भी इस सूची में शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
सानिया मिर्ज़ा के अलावा टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों की पत्नी हैं, टेनिस प्लेअर
Source-Cricketnmore.com

कर्नाटक के कोडागू में 11 नवंबर 1985 को जन्में रॉबिन उथप्पा ने मार्च 2016 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल गौतम से शादी की थी। कर्नाटक के ही बैंगलोर में 6 जून 1981 को जन्मीं शीतल उम्र में रॉबिन से चार साल बड़ी हैं।शीतल गौतम पूर्व भारतीय पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं। उनके करियर की उच्च डब्ल्यूटीए सिंगल्स रैंकिंग 591 है। डबल्स में उनके करियर की उच्च डब्ल्यूटीए रैंकिंग 477 रही। शीतल गौतम ने 5 आईटीएफ सिंगल्स और 13 आईटीएफ डबल्स खिताब जीते हैं।

मुंबई तबके बंबई में 12 अक्टूबर 1946 को जन्में अशोक मांकड़ ने निरुपमा वासन से विवाह किया। सिंध के कराची प्रांत में 17 जनवरी 1947 को जन्मीं निरुपमा भी पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी रही हैं। वह किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य ड्रॉ में खेलने वाली आधुनिक युग की पहली भारतीय महिला भी हैं।

यह भी पढ़े: केएल राहुल का भावुक पोस्ट, तो वही दक्षिण अफ़्रीका के गेंदबाज ने लिखा “जय श्री राम

यह भी देखें:

https://youtu.be/d5Zr2Wsco_U

Tags

Share this story