हमने India-Pakistan के पॉलिटिक्स को बेहतर करने के लिए शादी नहीं की, सानिया ने ऐसा क्यों बोला?

 
हमने India-Pakistan के पॉलिटिक्स को बेहतर करने के लिए शादी नहीं की, सानिया ने ऐसा क्यों बोला?

12 अप्रैल 2010 को भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा और पाकिस्तान क्रिकेट स्टार शोएब मलिक ने शादी की थी। जिसका विरोध बहुत सारे भारतीयों ने की। भारत के लोग दो धरे में बंट गए हैं। सोशल मीडिया पर भी सानिया मिर्जा को ट्रोल किया गया था। उस दौरान समस्त मीडिया सिर्फ एक ही सवाल पूछता था सानिया मिर्जा से। वो सवाल पाकिस्तान से सम्बन्धित होता है।

इसी दौरान एक इंटरव्यू में सानिया मिर्जा ने साफ कहा था कि उन लोगों ने पॉलिटिक्स बेहतर करने के लिए शादी नहीं की थी। YouTube के जियो सुपर GEO SUPER चैनल पर जब शोएब मलिक और सानिया मिर्जा से पाकिस्तान से सम्बन्धित सवाल पुछा गया कि आप दोनों भारत और पाकिस्तान के लिए क्या कर सकते हैं? तो शोयब और सानिया मिर्जा ने ये जबाव दिया।

WhatsApp Group Join Now
हमने India-Pakistan के पॉलिटिक्स को बेहतर करने के लिए शादी नहीं की, सानिया ने ऐसा क्यों बोला?
Source-Geo/Pak/Twitter

शोयब ने बोला कि 'देखिए मैं politics नहीं जानता, लेकिन हमारी कोशिश है कि दोनों मुल्क साथ रहे। वहीं सानिया ने जवाब दिया कि ‘देखिए यह मैं हमेशा से कहती आई हूं कि हमने इसलिए शादी नहीं की कि हम पॉलिटिक्स को बेहतर कर सकें या..। इसके साथ ही सानिया ने शोएब के बात में हामी भी भरी।

इस इंटरव्यू में सानिया मिर्जा आगे कहती है कि हम दोनों ने भारत और पाकिस्तान दोनों ही मुल्कों के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपनी क्षमता के हिसाब से मदद की है। हम वैसे कोई तुर्रम खां तो नहीं हैं, जो बड़ी-बड़ी चीजें कर सकें।

https://youtu.be/-zKJ9PlmZ7E

ये भी पढ़ें: सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया “घर की मुर्गी दाल बराबर, कहा-कद्र नही करते पति

Tags

Share this story