गणतंत्र दिवस पर क्रिस गेल का हिंदुस्तान को धन्यवाद, तो वही अफ्रीकी दिग्गज ने लिखा ‘जय हिंद’

 
गणतंत्र दिवस पर क्रिस गेल का हिंदुस्तान को धन्यवाद, तो वही अफ्रीकी दिग्गज ने लिखा ‘जय हिंद’

भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह हैं, इसी कारण से भारत को विदेशों से भी प्यार मिलता रहा हैं। लेकिन इस बार विदेशी खिलाड़ियों का भारत के प्रति प्रेम और राष्ट्रभक्ति ऐसी उमड़ी हैं की “जय हिदं” तक लिख रहे हैं।भारत आज अपना 73वाँ गणतंत्र दिवस माना रहा हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जोंटी रोड्स और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान क्रिस गेल को पत्र लिखकर भारत से उनके ‘प्रगाढ संबंधों’ की सराहना की है।

जवाब में जोंटी रोड्स और क्रिस गेल ने भी प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी कृतज्ञता जाहिर की है। रोड्स ने ट्वीट कर “जय हिंद” का नारा लगाया। वहीं, यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और अपना प्यार दिया हैं। पूर्व अफ़्रीकी खिलाड़ी जोंटी रोड्स मुंबई इंडियंस के पूर्व क्षेत्ररक्षण कोच हैं। वह एक साल के अंतराल में काफी समय भारत में ही रहते हैं। जोंटी ने अपनी बेटी का नाम भी ‘इंडिया’ रखा है। रोड्स ने एक बार बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम इंडिया क्यों रखा है।वहीं, क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण भारत में काफी लोकप्रिय हैं।

WhatsApp Group Join Now
गणतंत्र दिवस पर क्रिस गेल का हिंदुस्तान को धन्यवाद, तो वही अफ्रीकी दिग्गज ने लिखा ‘जय हिंद’
Source-The Hans India

पीएम मोदी ने रोड्स को लिखे पत्र में लिखा, ‘मैं आपको हमारे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।’ पीएम मोदी ने लिखा, ‘इतने वर्षों में भारत और इसकी संस्कृति से आपका प्रगाढ़ संबंध हो गया है। यह तब साबित हो गया जब आपने अपनी बेटी का नाम इस महान देश के नाम पर रखा। आप हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के विशेष दूत हैं।’ रोड्स और गेल दोनों ने प्रधानमंत्री मोदी को इस पत्र के लिए धन्यवाद दिया हैं।

https://twitter.com/JontyRhodes8/status/1486190185482174469?s=20

जोंटी रोड्स ने प्रधानमंत्री मोदी का यह पत्र सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने जवाब में लिखा, ‘भारत ऐतिहासिक सामाजिक आर्थिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मुझे यकीन है कि इससे जीवन का सशक्तीकरण होगा और वैश्विक कोष में योगदान दे सकेंगे।’ जोंटी रोड्स ने ट्वीट किया, ‘आपके इन शब्दों के लिए धन्यवाद नरेंद्र मोदीजी। हर बार भारत आकर मैं एक इंसान के रूप में काफी परिपक्व होता गया हूं। मेरा पूरा परिवार भारत के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है।

https://twitter.com/henrygayle/status/1486159412247302145?s=20

भारत के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाले संविधान के महत्व का सम्मान। जय हिंद।’ वेस्ट इंडिस के पूर्व कप्तान क्रिस गेल ने ट्वीट किया, ‘मैं भारत को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई देता हूँ। सुबह उठा तो प्रधानमंत्री मोदी का निजी संदेश मिला। इसमें उनके और भारत के लोगों के साथ मेरे करीबी व्यक्तिगत संबंधों का जिक्र था। यूनिवर्सल बॉस की ओर से बधाई और प्यार।’

यह भी पढ़े: ICC Odi Rankings: टॉप-10 में कितने भारतीय, जानिए सबसे ज़्यादा किस देश के खिलाड़ी ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/JC9icJIRoAc

Tags

Share this story