क्रिकेट की दुनिया को मिला नया भगवान, नाम जानकर होगी खुशी

 
क्रिकेट की दुनिया को मिला नया भगवान, नाम जानकर होगी खुशी

अब तक क्रिकेट के भगवान के रूप में पूजे जाने वाले “सचिन तेंदुलकर” अब क्रिकेट के भगवान नहीं रहे हैं। अब सचिन से यह तमगा गूगल ने छीन लिया हैं। जी हाँ भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट को कुछ सालों पहले ही अलविदा कह दिया था। लेकिन सचिन की लोकप्रियता इतनी हैं की अभी भी दुनिया में उनको गॉड ओफ़ क्रिकेट के नाम से जाना जाता हैं। परंतु अब गूगल पर आप “Who is New God of Cricket” सर्च करेंगे तो आप चौंक जाएँगे। यह देख कर सचिन के फ़ैन्स को काफी निराशा हो सकती हैं।

लेकिन वही आप भारतीय हो कर सोचेंगे तो क्रिकेट की दुनिया के नए भगवान पर आपको गर्व होगा। गूगल ने एक बार फिर टीम इंडिया के फैंस को हैरान कर दिया हैं। रोहित और विराट की अनबन की खबरों के बीच “New God of Cricket” डालने पर अब हिटमैन यानी रोहित शर्मा का नाम पहले नंबर पर दिखा रहा हैं। क्रिकेट के भगवान आम तौर पर सचिन तेंदुलकर को ही माना जाता हैं। सर्च रिजल्ट चौंकाने वाले जरूर हैं, लेकिन हिटमैन के फैंस इससे खुश जरूर हो गए हैं। केवल हिटमैन ही नहीं बल्कि सभी भारतीयों को गर्व होगा की दुनिया का दूसरा क्रिकेट का भगवान भी भारतीय हैं।

कप्तान रोहित शर्मा का नाम सर्च करने पर रिजल्ट में बोल्ड लेटर में पहले नंबर पर दिख रहा हैं। हालांकि, थोड़ी ही देर में वापस सचिन तेंदुलकर का नाम दिखने लगा था। परंतु आप अभी भी “New god of cricket” सर्च करेंगे तो आपको हिटमैन का ही नाम सबसे पहले दिखेगा। रोहित के करियर और काबिलियत ने क्रिकेट फैंस को गर्व और खुशी के कई मौके दिए हैं।

क्रिकेट की दुनिया को मिला नया भगवान, नाम जानकर होगी खुशी
Source- CricTracker

चलिए आपको 34 साल के हिटमैन की बड़ी उपलब्धियां गिनाते हैं:-

IPL में बिना किसी संकोच से रोहित शर्मा ही सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। रोहित की ही कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। टी-20 टूर्नामेंट में रोहित के प्रभावशाली आंकड़ों को देखकर ही उन्हें विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं। अब रोहित शर्मा सीमित ओवरो के भी कप्तान बन गए हैं।

कप्तान रोहित शर्मा को हिटमैन भी कहा जाता हैं। उनके लंबे और आसमान चूमते छक्के फैंस का दिल खुश कर देते हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने अब तक 450 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा अगर क्रीज़ पर कुछ समय बिता दे, तो फिर मैदान,मौसम और बोलर कोई भी हो। वो रोहित शर्मा के कहर से नहीं बच पाता, सेट होने के बाद रोहित को गेंद फ़ुटबाल के आकार का दिखाई देता हैं। रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखते ही बनती हैं।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/BCCI/status/1470242074603646978?s=20

उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं। अभी तक वनडे में सर्वाधिक स्कोर बनाने का नाम भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं। 2014 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे। अभी तक टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के ही नाम हैं। रोहित ने टी-20 में 4 शतक जड़े हैं। रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को देखकर ही उन्हें हिटमैन का नाम मिला। वनडे टीम के नए कप्तान की उपलब्धियों को देखते हुए यह बिल्कुल ठीक भी हैं।

नोट: सभी रिकॉर्ड आज की तारीख तक के हैं, भविष्य में इनमें बदलाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: जानिए “विश्व टेस्ट चैंपियनशिप” में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज का नाम

यह भी देखें:

https://youtu.be/UFf85lJcJJ8

Tags

Share this story