FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया, बुकायो साका ने दागे 2 गोल

 
FIFA World Cup 2022: इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हराया, बुकायो साका ने दागे 2 गोल

FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे मुकाबले में ईरान का सामना इंग्लैंड से हुआ. सोमवार को खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-बी के इस मुकाबले में हैरी केन की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम ने 6-2 से जीत हासिल की. इंग्लैंड की जीत के हीरो बुकायो साका रहे जिन्होंने दो गोल दागे. इंग्लैंड को इस जीत से तीन अंक मिले,और ईरान को शून्य अंक हासिल हुए.

पहले बेलिंघम-साका ने दागे गोल

मुकाबले का पहला गोल ज्यूड बेलिंघम ने किया. खेल के 35वें मिनट में उन्होंने ल्यूक शॉ के बेहतरीन क्रॉस को को हेडर के जरिए गोल में तब्दील किया. इंग्लिश खिलाड़ियों का आत्मविश्वास इस गोल के चलते काफी बढ़ गया और उन्होंने अटैकिंग खेल जारी रखा. नतीजतन आठ मिनट बाद ही बुकायो ने साका इंग्लैंड को 2-0 की बढ़त दिला दी. बुकायो साका के गोल में डिफेंडर हैरी मैगुइरे का भी अहम रोल रहा जिन्होंने एक शानदार पास दिया था.

WhatsApp Group Join Now

FIFA World Cup 2022:

https://twitter.com/FIFAWorldCup/status/1594693094099877890?s=20&t=i44vOWEMnEghJ7n-CaNg9w

मेहदी तरेमी ने ईरान के लिए दागे दोनों गोल

दूसरे हाफ में भी इंग्लैंड की शुरुआत काफी शानदार रही और उसने ईरानी गोलपोस्ट पर दबाव बनाए रखा. नतीजतन 62वें मिनट में बुकायो साका ने गोल दागकर ईरान खिलाफ इंग्लैंड की लीड 4-0 कर ली. साका ने रहीम स्टर्लिंग के पास पर यह आसान गोल किया. साका का मैच में यह दूसरा गोल था. उधर मेहदी तरेमी ने तीन मिनट बाद यानी कि 65वें मिनट में घोलीजादेह के पास पर टीम के लिए पहला गोल दागा जिससे स्कोर 4-1 का हो गया.

हालांकि ईरान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही और 71वें मिनट में सबस्टीट्यूट प्लेयर मार्कस रैसफोर्ड ने कप्तान केन के पास पर गोल दाग स्कोर 5-1 से कर दिया. खेल के 89वें मिनट में जैक ग्रीलिश भी इंग्लिश टीम के लिए एक और गोल करने में सफल रहे. रेफरी ने 90 मिनट की समाप्ति के बाद 10 मिनट इंजरी टाइम जोड़ा, जहां ईरान के लिए मेहदी तरेमी पेनल्टी के जरिए गोल करने में सफल रहे. इस तरह इंग्लैंड ने 6-2 से मैच अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2022- पहले ही मैच में मेजबान को मिली हार, टूटा 92 साल का रिकार्ड

Tags

Share this story