IPL 2022: आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार “फ़ेमस जोड़ियां” कुछ अलग-अलग टाइम में, तो कुछ ने छोड़ा मैदान

 
IPL 2022: आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार “फ़ेमस जोड़ियां” कुछ अलग-अलग टाइम में, तो कुछ ने छोड़ा मैदान

आईपीएल में जल्द ही शुरू होने वाला हैं और हर साल की तरह इस बार भी आईपीएल धमाकेदार होने वाला हैं। बेंगलुरु में हुए आईपीएल ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों पर खूब धनवर्षा हुई हैं। आईपीएल में इस बार कुल 10 टीमें खेलने वाली हैं, लेकिन इस बार का आईपीएल थोड़ा अलग हैं। सालो से एक साथ खेलती आ रही जोड़ियां अब अलग हो जाएगी।

जबकि सुरेश रैना को इस बार किसी भी टीम ने अपने पाले में नहीं लिया। CSK ने भी उनको वापस रिटेन नहीं किया। आईपीएल मेगा ऑक्शन 2022 अब पूरा हो चुका हैं।इसमें कई खिलाड़ियों की टीम बदल गई हैं। इस ऑक्शन में बहुत से खिलाड़ियों को मोटी रकम मिली, तो कुछ खिलाड़ी अनसोल्ड ही रह गए।

WhatsApp Group Join Now

इस ऑक्शन के बाद अब आईपीएल 2022 में चार पॉपुलर जोड़ियां मैदान पर आपको नहीं दिखाई देंगी। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना के साथ-साथ हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड की जोड़ी भी शामिल हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना का बेस प्राइस मात्र 2 करोड़ रुपये का था।

IPL 2022: आईपीएल में अब नहीं दिखेंगी ये चार “फ़ेमस जोड़ियां” कुछ अलग-अलग टाइम में, तो कुछ ने छोड़ा मैदान
Source- IPL Auctions/Twitter

लेकिन उन्हें इस सीजन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा। जबकि CSK ने अपने थाला धोनी को 12 करोड़ में रीटेन कर लिया था।अब धोनी- रैना की जोड़ी इस सीजन मैदान पर साथ दिखाई नहीं देगी। सुरेश रैना को चेन्नई के रीटेन और न खरीदने को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा जाहिर किया हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए लंबे समय तक कप्तान रहने वाले विराट कोहली को टीम ने 15 करोड़ में रीटेन किया। जबकि उनके साथ साउथ अफ़्रीका एबी डिविलियर्स इस बार ऑक्शन का हिस्सा नहीं थे। यह जोड़ी भी आईपीएल में लंबे समय तक साथ मैदान पर दिखाई दी। लेकिन इस सीजन में ये दोनों ही खिलाड़ी अलग हो गए।

https://twitter.com/SunRisers/status/1492888712920776705?s=20&t=May82Wxvoc6OvSltYAS9Zw

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड लंबे समय तक मैदान पर साथ दिखाई देंगे। लेकिन मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पण्ड्या को रिलीज कर दिया था। जबकि किरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियन ने 6 करोड़ में रीटने किया हैं। वही हैदराबाद के कप्तान रहे डेविड वॉर्नर और राशिद खान भी इस सीजन में अलग हो गए हैं।

यह भी पढ़े: पंजाब किंग्स ने ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर बहाया पैसा, इस प्रकार हैं पूरी टीम

यह भी देखें:

https://youtu.be/-To5TyTDIYU

Tags

Share this story