IPL Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के विश्व विजेता कप्तान को मात्र 50 लाख में ख़रीद लिया

 
IPL Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के विश्व विजेता कप्तान को मात्र 50 लाख में ख़रीद लिया

बेंगलुरु में चल रहे आईपीएल के मेगा ऑक्शन में कई विदेशी खिलाड़ियों भी 10 करोड़ की रकम पार कर गए हैं। बेंगलुरु में चल रह मेगा ऑक्शन आज दूसरा दिन हैं, पहले दिन की नीलामी में 10 मार्की प्लेयर्स समेत 74 खिलाड़ी खरीदे गए थे। इस दौरान ईशान किशन सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस की टीम में दुबारा चुने गए।

भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट भी इसी सेशन में हैं। ऑलराउंडर ललित यादव को 65 लाख रुपये की धनराशि में और रिपल पटेल को 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया हैं। हाल ही में भारत को अंडर-19 विश्वकप जिताने वाले कप्तान यश ढुल के लिए भी ऑक्शन में बोली लगी।

WhatsApp Group Join Now
IPL Auction 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने भारत के विश्व विजेता कप्तान को मात्र 50 लाख में ख़रीद लिया
Source- PixaBay

20 लाख रुपये से शुरू हुई इस बोली में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ने अपना इंट्रेस्ट दिखाया। अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने यश ढुल 50 लाख रुपये में खरीद लिया ।भारतीय टीम के सीनियर और अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा हैं। ईशांत शर्मा लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

https://twitter.com/IPL/status/1492748223957463042?s=20&t=0-hEBwAmreLelEo54y-BcQ

टीम इंडिया में भी उनकी जगह पर सवाल खड़े हो रहे हैं, ऐसे में अब अभी तक आईपीएल में भी उन्हें किसी ने नही ख़रीदा हैं। वहीं श्रीलंका के दुष्मंता चमीरा को लखनऊ ने 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया हैं। युवा बॉलर चेतन सकारिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 4.20 करोड़ में खरीदा हैं।

यह भी पढ़े: IPL Auction 2022: आईपीएल के मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों पर जम कर हुई धनवर्षा, यें रहे Sold और UnSold

यह भी देखें:

https://youtu.be/ljy-Xe8fV1E

Tags

Share this story