Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल में धोनी और चेन्नई की उपलब्धियां

 
Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल में धोनी और चेन्नई की उपलब्धियां

महेंद्रसिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट कि दशा और दिशा बदलने वालें क्रिकेटरों में जाना जाता है। जितना रुतबा धोनी का क्रिकेट मैदान में है। वह कम ही क्रिकेटरों को मिलता है। धोनी जब मैदान में बल्ला लेकर उतरते है तब पूरा मैदान धोनी..धोनी…धोनी के शोर से गुंजायमान हो उठता था।

https://twitter.com/Hemanth216/status/1447276669715156993?t=KvpvD9nb0efW7ntQZKYv8A&s=19

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत को महत्वपूर्ण सफलताएँ और उंचे स्थान पर पहूँचाने वालें धोनी को उतना ही या कहें उससे ज्यादा प्यार आइपीएल में चैन्नई टीम की कप्तानी करते हुए मिला है। आइपीएल में क्रिकेट प्रमियों की हमेशा से चैन्नई सबसे फेवरेट टीम रही है।

इसकी पीली जर्सी की दिवानगी आज भी देखते ही बनती है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तरह चैन्नई को भी आइपीएल में भरपूर सफलताएँ दिलाई है। आइपीएल के चैन्नई आठ फाइनल खेल चूकी है और तीन आइपीएल टाईटल है उसके पास।

WhatsApp Group Join Now

मतलब धोनी आइपीएल में भी सिरमौर है। पिछले कुछ आइपीएल में इसी धोनी की चैन्नई को बूढ़ों की टीम कहकर ताने कसे जाते थे। लेकिन धोनी की इसी टीम ने इस बार फिर शानदार प्रदर्शन आइपीएल में किया है और पहले आसानी से प्लेऑफ में और आज फिर फाइनल में जगह बना ली है। चैन्नई सुपर किंग्स के पास दमदार क्रिकेटरों की एक फौज है।

ऋतुराज गायकवाड़ ने तो बल्ले से अपना लोहा मनवा ही लिया है। लेकिन डूप्लेसी, रायडू, उथ्थपा, रैना, मोईन अली, धोनी, जड्डु, ब्रावो जैसे अनुभवी खिलाडियों से सजी ये अनुभवी टीम इस बार भी लगता नहीं बिना आइपीएल ट्रॉफी यूएई से वापस लौटने वाली है।

https://youtu.be/84JrCXqufy0

ये भी पढ़ें: आईपीएल हार कर भी इन खिलाड़ियों ने अपनी पहचान बना ली, देखिए कौन-कौन हैं?

Tags

Share this story