क्रिकेटर और फ़ौजी के बाद अब “ऐक्टर” बन गए MS Dhoni - वेब सीरीज का आया प्रोमो, देखें वीडियो 

 
क्रिकेटर और फ़ौजी के बाद अब “ऐक्टर” बन गए MS Dhoni - वेब सीरीज का आया प्रोमो, देखें वीडियो 

क्रिकेट की दुनिया में अपने नाम का सिक्का जमाने के बाद एमएस धोनी ने भारतीय सेना में कमांडर का पद संभला हैं। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी ऑल राउंडर की भूमिका में आ गए हैं, एमएस धोनी अब ऐक्टिंग भी करते दिखाई देंगे। जी हाँ एमएस की पहली वेब सीरिज़ का प्रोमो आ चुका हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी क्रिकेट के क्षेत्र में हर उस बुलंदियों को हासिल कर चुके हैं, जो बाक़ी खिलाड़ियों का सपना होता हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एमएस धोनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। एमएस धोनी ने अपनी आने वाली वेब सीरीज की एक झलक फेसबुक के माध्यम से शेयर की है। उनकी सीरीज का नाम अथर्व: द ओरिजिन हैं, जिसमें वो एक दम अलग लुक में दिखाई दे रहे हैं। इस नए अवतार में अब धोनी कैसे नजर आ रहे हैं वो आपको वीडियो देख पर पता चल जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने ग्राफिक नॉवल से अपना पहला लुक शेयर कर दिया हैं।

WhatsApp Group Join Now
क्रिकेटर और फ़ौजी के बाद अब “ऐक्टर” बन गए MS Dhoni - वेब सीरीज का आया प्रोमो, देखें वीडियो 
Source- LMKMovieManiac/Twitter

इस नए लुक में एमएस धोनी अपने पुराने दिनो की तरह लग रहे हैं, जब वह घने और लंबे-लंबे सुनहरे बाल रखा करते थे। इस वेब सीरीज में एमएस धोनी दानवों को मारते दिख रहे हैं तथा उनकी बॉडी ठीक सुपर हीरो जैसी दिख रही हैं।अपने चहेते खिलाड़ी को एकदम नए अवतार में देखने के बाद माही के फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। इस फिल्म को रमेश थमिलमनी ने लिखा हैं और इसे आदिकलराज और अशोक मनोर प्रोड्यूज कर रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने ग्राफिक नोवल “अथर्व” का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप के जरिए रिलीज किया हैं। इस ग्राफिक उपन्यास का टाइटल– अथर्व- द ऑरिजिन हैं। फर्स्ट लुक में महेंद्र सिंह धोनी एक युद्ध के मैदान में एनिमेटेड अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें वह देवता रूप अवतार धारण करे हुए हैं और दानव जैसी एक सेना के खिलाफ लड़ रहे हैं।

https://twitter.com/SamareshYo/status/1488852790159966209?s=20&t=GbsZF_Snt3vsjkB4XC1I-A

तो चलिए आपको बताते चलते हैं की इस ग्राफिक उपन्यास की घोषणा, साल 2020 में की गई थी। ये सीरीज एक नवोदित लेखक के अप्रकाशित बुक पर आधारित हैं। धोनी एंटरटेनमेंट की प्रबंध निदेशक पूर्व कप्तान धोनी की पत्नी साक्षी ने सीरीज के निर्माण के बारे में बात की थी।

यह भी पढ़े: IND Vs WI: सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर क्यों पहुँच गई “वेस्ट इंडीज”की टीम, देखें वीडियो

यह भी देखें:

https://youtu.be/ulRvS1Y3PR4

Tags

Share this story