वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में युजवेंद्र चहल फील्डिंग में दिखे 'सुस्त', कप्तान रोहित की फटकार
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए दूसरे वनडे में स्टंप माइक पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बीच बातचीत वायरल हुई जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में रोहित शर्मा स्पिनर युजवेंद्र चहल को फटकार लगाते दिख रहे है. इससे पहले प्रथम वनडे में स्टंप माइक पर पंत, कोहली और कप्तान रोहित के बीच हुई बातचीत का वीडियो बीसीसीआई ने ट्विटर पर शेयर किया था.
https://twitter.com/theprayagtiwari/status/1491448111075819521?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1491448111075819521%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fcricket%2Fstory-ind-vs-wi-rohit-sharma-yells-at-yuzvendra-chahal-during-2nd-odi-against-west-indies-ask-bhaag-kyun-nahi-raha-theek-se-5781551.html
दूसरे वनडे में रोहित शर्मा चहल पर चिल्लाते हुए दिखे. रोहित अक्सर फील्ड पर गेंदबाज़ों से बात करते हुए नज़र आते है और इसी तरह विकेटकीपर ऋषभ पंत भी विकेट के पीछे से बॉलर से बात करते हुए दिखते है. इस मैच में हुआ ऐसा कि रोहित फील्ड सेटिंग कर रहे थे और जिस "सुस्त" तरीके से चहल दौड़ रहे थे उससे रोहित चिढ़ गए. इसके बाद स्टंप माइक के पास आकर उन्होंने कहा,"क्या हुआ टेर्को? भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग." रोहित को इस तरह गुस्सा होता देख फैंस हैरान हो गए और उनका वीडियो वायरल हो गया. हालांकि दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं और उन्हें अक्सर मज़ाकिया अंदाज में देखा जा सकता है.
दूसरे वनडे में भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन का स्कोर बनाया और बेहतर गेंदबाजी करते हुए विंडीज को 46 ओवर में 193 रन पर समेट दिया . इस तरह भारत ने वनडे सीरीज में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है.