IPL 2022: इस दिन सुबह होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

 
IPL 2022: इस दिन सुबह होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल को क्रिकेट के त्योहार के रूप में मनाया जाता हैं, स्टेडीयम को दुल्हन की तरह सजाया जाता हैं। खिलाड़ी अपनी पूरी जी-जान के साथ मैदान पर उतरते हैं। आईपीएल में खिलाड़ियों पर जमकर धन वर्षा की जाती हैं, फ़्रेंचाइज़ी अपने खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ़ को पार्टीज़ देती हैं। इंडियन प्रीमियर लीग भारत में तो लोकप्रिय हैं ही इसके साथ-साथ वह विदेशों में भी काफ़ी लोकप्रिय हैं।

अब इस साल T-20 क्रिकेट खूब देखने को मिलेगा पहले आईपीएल फिर ऑस्ट्रेलिया में T-20 विश्वकप आयोजित होने वाला हैं। तो चलिए बात करते हैं इस साल होने वाले आईपीएल के लिए मेगा ऑक्शन की जो की अब से कुछ दिनो में होने वाला हैं। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाला हैं। आईपीएल 2022 मेगा नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी।

WhatsApp Group Join Now

आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पर मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी गई हैं। खिलाड़ियों की नीलामी दो दिन तक चलने वाली हैं। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमों के मालिक देसी-विदेशी खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। आईपीएल 2022 नीलामी के लिए इस बार क़रीब 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन केवल 590 क्रिकेटरों पर ही बोली लगेगी।

IPL 2022: इस दिन सुबह होगा आईपीएल का मेगा ऑक्शन, 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
Source-Twitter/IPL

स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर नीलामी को लाइव टेलिकास्ट भी किया जाएगा। 11 फरवरी को होने वाली नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड उन खिलाड़ियों को कहा जाता हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके होते हैं। वहीं, अनकैप्ड खिलाड़ी वो होते हैं, जो घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं।

लेकिन उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला होता है। 7 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन्स से भी हैं, जिन पर इस बार मेगा ऑक्शन में बोली लगने वाली हैं। ऑक्शन में इस बार कुल 10 टीमें भाग लेंगी। इसमें मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स और अहमदाबाद टाइटंस शामिल है।

https://twitter.com/IPL/status/1489811016879800322?s=20&t=VgmrH1KYR1UePRNQ-VU7aA

यह दोनो पहली बार IPL 2022 में खेलेंगी। आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अब 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, 20 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े: Video-आखिरी ओवर- आखिरी विकेट रोमांचक मैच में हुई इस टीम की जीत, देखें वीडियो

यह भी देखें:

https://youtu.be/2zwVUTafS_g

Tags

Share this story