सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया “घर की मुर्गी दाल बराबर, कहा-कद्र नही करते पति

 
सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया “घर की मुर्गी दाल बराबर, कहा-कद्र नही करते पति

भारत की स्टार टेनिस प्लेअर सानिया मिर्ज़ा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सीन्यर बल्लेबाज शोएब मलिक हमेशा चर्चा में बने रहते है। इस बार सानिया मिर्ज़ा ने इंस्टाग्राम पर खुद को घर की मुर्गी दाल बराबर बताया है। दोनों के बीच अक्सर काफी ज्यादा प्यार देखने को मिलता है। हाल ही में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में सानिया शोएब की बल्लेबाजी के वक्त चियर करती हुई दिखी थीं।

सानिया मिर्ज़ा सोशल मीडिया पर भी अपने वीडियो और फोटोज के लिए लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक रील वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में वे एक फिल्मी डायलॉग के माध्यम से पति शोएब मलिक की तरफ इशारा करते हुए कहे रही हैं कि उन्हें अपनी पत्नी की कद्र ही नहीं है। दरअसल सानिया मिर्जा ने एक रील वीडियो अपलोड किया है जिसमें डायलॉग है कि, ‘बेटा हमेशा उन लोगों से दूर रहो जिसको तुम्हारी कद्र ना हो।

WhatsApp Group Join Now

इसके बाद लड़की आवाज में इसका जवाब आता है कि, उन्हीं के घर में तो रह रही हूँ। सानिया मिर्जा इस पर शोएब मलिक की तरफ इशारा करती हैं। ये वीडियो सानिया और शोएब के कमरे का है। जहां शोएब पीछे बेड पर लेटे नजर आते हैं और वहीं सानिया मिर्जा इंस्टाग्राम रील वीडियो बना रही हैं।

सानिया मिर्ज़ा ने सोशल मीडिया पर खुद को बताया “घर की मुर्गी दाल बराबर, कहा-कद्र नही करते पति
Source-SportsKeeda

इस वीडियो के कैप्शन में सानिया ने खुद को घर की मुर्गी भी बताया है। इससे यह लगता है कि भारतीय टेनिस स्टार अपने घर में “घर की मुर्गी दाल बराबर है।” सानिया के इस वीडियो पर क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा की पत्नी शीथला और मशहूर फिल्म निर्देशक फराह खान ने भी कमेंट किया है। फराह खान ने लिखा कि, फुल एक्ट्रेस ।

वहीं अन्य लोगों ने सानिया की एक्टिंग की तारीफ की और कई लोगों ने इस मजाकिया वीडियो पर शोएब मलिक का साथ दिया और कई ने लिखा की वे ऐसा नहीं कर सकते। शोएब मलिक वर्तमान में पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्डकप की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले में 18 गेंदों पर 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। सानिया मिर्जा को उनके लिए चियर करते दर्शक दीर्घा में देखा गया था।

अक्सर सानिया शोएब मलिक के लिए चियर करती नजर आती हैं। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को एक दूसरे से शादी की थी। दोनों का अब इजहान नाम का एक 3 साल का बेटा भी है। सानिया मिर्जा भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला टेनिस खिलाड़ी हैं वहीं शोएब मलिक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

यह भी पढ़े: T-20 World Cup: भारत में अपने पति को लेकर फिर विवादों में क्यों आ गई सानिया मिर्जा?

यह भी देखे:

https://youtu.be/-WG1SAqogP4

Tags

Share this story