Shane Warne: मौत से पहले खिलाड़ी ने कराई थी मसाज? रिजॉर्ड के CCTV में नज़र आईं 4 महिलाएं

 
Shane Warne: मौत से पहले खिलाड़ी ने कराई थी मसाज? रिजॉर्ड के CCTV में नज़र आईं 4 महिलाएं

4 मार्च 2022 को ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में निधन हो गया। अचानक उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद सभी के मन में यह सवाल आया कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई। जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को सामने आई एटॉप्सी रिपोर्ट में खिलाड़ी की मौत का खुलासा हुआ है।

इतना ही नहीं आपको जानकर हैरानी होगी कि खिलाड़ी की मौत से पहले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके बाद आप सभी को पता चल जाएगा कि खिलाड़ी अपने आखिरी वक्त में क्या कर रहे थे।

मौत से पहले कराई थी मसाज :-

डेलीमेल की रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक Shane Warne मौत से कुछ घंटे पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसे देखने के बाद जानकारी मिली है कि वॉर्न ने मसाज के लिए 4 महिलाओं को अपने रिजॉर्ट पर बुलाया था। इस तस्वीर में आप 4 लड़कियों को रिर्जॉट के अंदर जाते हुए देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर चार महिलाएं वॉर्न रिजॉर्ट पहुंचीं जिसमें 2 महिलाएं खिलाड़ी के कमरे में चलीं गई और बाकी 2 महिलाएं उनके दोस्त के कमरे की ओर चली गई.

Shane Warne: मौत से पहले खिलाड़ी ने कराई थी मसाज? रिजॉर्ड के CCTV में नज़र आईं 4 महिलाएं
Image Credits: Shane Warne/ Twitter

रिजॉर्ड से कब निकली महिलाएं :-

जानकारी है कि मसाज के लिए आई दो महिलाएं करीब 1 घंटे तक खिलाड़ी के कमरे में रहीं, जिसके बाद उन्हें 2 बजकर 58 मिनट पर रिजॉर्ड से बाहर आते हुए देखा गया। दोनों महिलाओं के जाने के लगभग 2 घंटे बाद करीब 05 बजकर 15 मिनट पर शेन वॉर्न को बेसुध पाया गया और बाद में जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या जानकारी ?

थाईलैंड पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि खिलाड़ी शेन वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से ही हुई है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पोस्टमोर्टम की रिपोर्ट वॉर्न के परिवार और आस्ट्रेलियाई दूतावास को भेजी गई थी, जिसके बाद उनके परिवार को भी इस बात पर कोई शक नहीं थी कि उनकी मौत की वजह प्राकृतिक कारण ही है।

यह भी पढ़े: दोस्तों के साथ Thailand गए शेन वॉर्न की “हत्या या मौत” ? ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने किया ये ऐलान

यह भी देखें:

https://youtu.be/BE3b9f8qTHI

Tags

Share this story