SL vs SA2nd T20I : श्रीलंका से जीत कर दक्षिण अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा

 
SL vs SA2nd T20I : श्रीलंका से जीत कर दक्षिण अफ्रीका का सीरीज पर कब्जा

केशव महाराज की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने रविवार को दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को नौ विकेट से हराकर 20-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने श्रीलंका की टीम उतरी। शुरुआत बेहद ही खराब रही। पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर दिनेश चांदीमल का विकेट गिरा। फिर आएं चांदीमल नोर्खिया, जो कुशल परेरा का साथ देने की कोशिश की लेकिन पांचवें ओवर में वो 20 रन बनाने के बाद एडेन मार्करम की गेंद पर उनके ही हाथों लपके गए।

इसके बाद टीम के धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 78 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। इस तरह श्रीलंका की टीम महज 18.1 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। अफ्रीका की गेंदबाजी की बात करें तो तबरेज शम्सी और एडेन मार्करम द. ने 3-3 विकेट झटके। इसके अलावा एनरिक नॉर्खिया ने 2, केशव महाराज और बोजोर्न फोर्टुइन ने 1-1 विकेट हासिल किया।

WhatsApp Group Join Now

जवाब में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक और रीज हेन्ड्रिक्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 6.1 ओवर में ही टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। 9वें ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रुक गया। बारिश के बाद खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो दक्षिण अफ्रीकी के डीकॉक ने 48 गेंद में सात चौके की मदद से 58 रन बनाए। 14.1 ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से जीत दिला दी।

https://twitter.com/ICC/status/1437235389929041920?s=20

मैन ऑफ द मैच तबरेज शम्सी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए चुना गया। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : IND Vs SL 3rd T-20: ऐतिहासिक मैच में बने हैं कई नये रिकॉर्ड

Tags

Share this story