T20 World Cup 2022: अर्शदीप से लेकर दिनेश कार्तिक तक जानें क्या है चुनी गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों की उम्र
T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। इस बार टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। बता दें कि T20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इस दौरान भारतीय टीम की औसत उम्र 31 साल 10 दिन होगी। हालांकि, टी20 क्रिकेट को युवा खिलाड़ियों का फॉर्मेट माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं और उम्रदराज खिलाड़ी भी इस फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी वजह से पहला विश्व कप खेलने वाले दिनेश कार्तिक की भी टीम में वापसी हुई है।यहां हम बता रहे हैं कि इस टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत के सभी खिलाड़ियों की उम्र क्या होगी।
T20 World Cup 2022 के लिए खिलाड़ियों की उम्र
T20 विश्व कप की शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इस दौरान BCCI द्वारा घोषित भारतीय टीम की औसत उम्र 31 साल 10 दिन होगी।इस इस टूर्नामेंट की शुरुआत में भारत की तरफ से सबसे उम्रदराज खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (37 साल 137 दिन) होंगे तो वहीं सबसे युवा अर्शदीप सिंह (23 साल 253 दिन) होंगे

रोहित शर्मा भारत के सबसे बुजुर्ग कप्तान
इस टी20 विश्व कप की शुरुआत में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की उम्र 35 साल 169 दिन होगी। वह इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उनसे पहले यह रिकॉर्ड धोनी के नाम था। महेंद्र सिंह धोनी ने 2016 टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 34 साल 267 दिन थी।

2010 में भारत ने उतारी थी सबसे युवा टीम
भारत ने 2010 टी20 विश्व कप में अपनी सबसे युवा टीम उतारी थी। धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम की औसत उम्र सिर्फ 21 साल 150 दिन थी। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लगातार तीन मैच हारकर सुपर-आठ राउंड से ही बाहर हो गई थी। वहीं, भारत की सबसे उम्रदराज टीम 2016 विश्व कप में थी। इस बार भी धोनी कप्तान थे और टीम की औसत उम्र 34 साल 266 दिन थी। इस विश्व कप में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान,इन धुरंधरों के कंधों पर होगी खिताब जिताने की जिम्मेदारी