विराट की ये हरकत BCCI अध्यक्ष को “नापसंद”- दादा बोले गर्लफ्रेंड देती है तनाव

 
विराट की ये हरकत BCCI अध्यक्ष को “नापसंद”- दादा बोले गर्लफ्रेंड देती है तनाव

भारतीय क्रिकेट में हमेशा से दो बड़े नामी खिलाड़ियों में शब्दों के बाण चलते रहते हैं। बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनके शाब्दिक मतभेद भी जगजागिर हो चुके हैं। इसी बीच हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान BCCI अध्यक्ष ने बताया है कि वे कोहली की किस बात को नापसंद करते हैं।

गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि किस खिलाड़ी का एटीट्यूड उन्हें पसंद है। इस पर पूर्व कप्तान ने बेहद अलग अंदाज में कहा कि, उन्हें विराट कोहली का एटीट्यूड पसंद है, लेकिन वह झगड़ा बहुत करते हैं। BCCI अध्यक्ष की इस बात से यह तो साफ हो गया की भारतीय बोर्ड और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। विराट का अड़ियल रवैया हो या दादा की सक्ती दोनो ही एक दूसरे को पसंद नहीं कर रहे हैं, परंतु दोनो खुल कर भी एक दूसरे के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं।

WhatsApp Group Join Now

वहीं जब सौरव गांगुली से पूछा गया कि वे अपनी जिंदगी में तनाव से कैसे निपटते हैं। तो इस सवाल का थोड़ा अजीब जवाब देते हुए बीसीसीआई प्रेसिडेंट ने कहा कि, मेरी जिंदगी में कोई तनाव नहीं है। लेकिन हां पत्नी और गर्लफ्रेंड तनाव देते हैं (हंसते हुए)।’ दादा के बयानों पर लगातार टकटकी लगी हुई हैं और वह इसलिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली ने ऐसा विवादित बयान दिया था, जिसने बीसीसीआई अध्यक्ष को ही झुठला दिया था। दरअसल कोहली से वनडे कप्तानी छिनने के बाद ये विवाद शुरू हुआ था। जो अब काफी लंबा खिचता दिख रहा हैं।

विराट की ये हरकत BCCI अध्यक्ष को “नापसंद”- दादा बोले गर्लफ्रेंड देती है तनाव
Source- The Independent.

टी20 वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली ने खुद टी20 कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। इसके बाद वनडे कप्तानी छिनने के बाद कई बातें सामने आईं। सूत्रों के अनुसार ये भी सुनाई दिया कि विराट की मर्जी के खिलाफ उनसे कप्तानी छिनी गई। फिर इस पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी स्पष्ट किया कि वे व्हाइट बॉल क्रिकेट और रेड बॉल क्रिकेट में अलग-अलग कप्तान चाहते हैं। जिससे कोहली और गांगुली का विवाद और बढ़ गया।

दादा ने आगे यह भी कहा था कि, मैंने खुद विराट को टी20 कप्तानी छोड़ने से मना किया था। इस बयान को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले विराट कोहली प्रेस कॉन्फ़्रेन्स करके झुठला दिया था। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, मुझसे टी20 कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए किसी ने कोई बात नहीं की थी। बल्कि मेरे फैसले को स्वीकारा गया था। अब इस विवाद के बाद से सोशल मीडिया पर विराट के फ़ैन्स काफी नाराज हो रहे हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1472416404573876227?s=20

इन दो अलग-अलग बयानों के बाद ये विवाद शुरू हुआ। हालांकि इससे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष ने ये साफ किया था कि, वे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना चाहते। बीसीसीआई अपने तरीके से इससे निपटेगी। अब सौरव गांगुली का विराट कोहली पर ये बयान निश्चित ही अटकलों को थोड़ा तेज करेगा और सुर्खियां भी बढ़ जाएंगी।

यह भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले आमने-सामने हुए Rahul Dravid और Virat Kohli, देखिए वीडियो

यह भी देखें:

https://youtu.be/g4J7T7iGotc

Tags

Share this story