Video: चैम्पियंस ट्रोफ़ी में जब एमएस धोनी ने मारा Helicopter Shot “दर्शक रह गए दंग”- देखें वीडियो

  
Video: चैम्पियंस ट्रोफ़ी में जब एमएस धोनी ने मारा Helicopter Shot “दर्शक रह गए दंग”- देखें वीडियो

क्रिकेट के मैदान पर दर्शकों की भीड़ केवल दो ही कारण से होती हैं। या तो भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हो या फिर क्रीज पर महेंद्र सिंह धोनी हो। पूरी दुनिया में धोनी के लिए एक अलग फ़ैन फ़ॉलोइंग हैं। जो एमएस धोनी को औरों से अलग बनाती हैं। टीम इंडिया को हारते हुए मैच में जीत दिला देना यह कारनामा सिर्फ और सिर्फ धोनी ही कर सकते हैं।

धोनी का सबसे पसंदीदा शॉटस में एक शॉट हेलिकॉप्टर शॉट हैं। दर्शकों की डिमांड रहती हैं की जब धोनी मैदान ओर बल्लेबाज़ी कर रहे हो तो वह हेलिकॉप्टर शॉट ज़रूर मारे और अंत के ओवरों में दर्शकों को माही के बल्ले से हेलिकॉप्टर शॉट देखने को भी मिल जाता हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो एमएस धोनी का वाइरल हो रहा हैं, जिसमें वह यह शॉट खेलते दिख रहे हैं।

Video: चैम्पियंस ट्रोफ़ी में जब एमएस धोनी ने मारा Helicopter Shot “दर्शक रह गए दंग”- देखें वीडियो
Source- Twitter

दरअसल यह वीडियो साल 2013 का हैं, इस दौरान चैम्पीयनस ट्रोफ़ी चल रही थी और भारत का ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के साथ मैच था। भारत की बल्लेबाज़ी के दौरान 46वे ओवर की पहली गेंद ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स फ़ॉक्नर फेकने आए थे। उस समय क्रीज पर तत्कालीन भारतीय कप्तान MS Dhoni मौजूद थे। यह गेंदे उन्होंने माही के पैर के पास डाल दी।

भारतीय कप्तान ने जोरदर हेलिकॉप्टर शॉट मारा और गेंद सीधा दर्शक दीर्घा में जा गिरी। इस शॉट को देख कॉमेंटटेटर इतना ख़ुश हुए की उन्होंने लाइव यह कह दिया की इस शॉट को कोई और नहीं खेल सकता हैं। यह केवल और केवल एमएस धोनी ही खेल सकते हैं। जब शॉट धोनी ने खेला तब टीम इंडिया का स्कोर 261 रन पर पाँच विकेट हो रखा था।

https://twitter.com/DhoniBestShots/status/1498877596800778244?s=20&t=1DN9Ntfdvospi7p1ULutFA

इस मैच में जेम्स फ़ॉक्नर काफ़ी महंगे साबित हुए थे उन्होंने 8 ओवरों में छः रन के औसत से कुल 49 रन दिए। फ़ॉक्नर की झोली में एक भी विकेट नही गिर था। हालाँकि साल 2013 में हुई चैम्पियंस ट्रोफ़ी की एमएस धोनी के नेतृत्व वाली Team India ने जीत लिया था। इसी तरह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम T-20 (2007), वनडे (2011) और चैम्पियंस ट्रोफ़ी (2013) में आईसीसी के इवेंट्स जीत चुकी हैं।

यह भी पढ़े: Video-श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच से पहले Virat Kohli मैदान पर पसीना बहाते दिखे, देखें वीडियो ?

यह भी देखें:

https://youtu.be/INszhAdAAq8

Share this story

Around The Web

अभी अभी