OnePlus Diwali Sale 2023: बम्पर ऑफर! Nord 3 5G, 11 5G से OnePlus Pad तक, मिल रहे तगड़े डिस्काउंट्स

 
OnePlus Diwali Sale 2023 Nord 3 5G

OnePlus Diwali Sale 2023: OnePlus ने हाल ही में एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर घोषणा की थी की वह अपने आने वाली वनप्लस दिवाली सेल 2023 में ग्राहकों को बेहतरीन फेस्टिवल ऑफर्स और डिस्काउंट्स प्रदान करेगी। वनप्लस इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर इस सेल के दौरान उपलब्ध विशेष लाभों के बारे डिटेल्स भी दी गई हैं।

OnePlus Diwali Sale 2023: ऑफर्स की एक झलक

वनप्लस दिवाली सेल (OnePlus Diwali Sale 2023) में भाग लेने वाले ग्राहकों को विशिष्ट मॉडलों के लिए बोनस एक्सेसरीज़ के साथ 18 महीने तक की ईएमआई योजनाओं का भी भरपूर लाभ मिलेगा। एक गजब की डील है वनप्लस 11 5G पर छूट, जहां शुरुआती कीमत बैंक ऑफ़र सहित 49,999 रुपये तक कम हो गई है। खरीदार 4,000 रूपए तक की अतिरिक्त बचत का भी लाभ उठा सकते हैं। और मुफ्त Buds Z2 TWS earphones जीतने का मौका भी मिल सकता है।

WhatsApp Group Join Now

कम कीमतों पर कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध

OnePlus 11 5G वर्तमान में 56,999 रूपए में उपलब्ध है। सेल के दौरान इस कीमत में भारी कटौती मिल सकती है।

अन्य प्रमुख दिवाली स्मार्टफोन डील 2023 में  OnePlus Nord CE 3 Lite 5G शामिल है, जो 7,499 रूपए में उपलब्ध है। OnePlus Nord 3 5G, 28,999 रूपए से शुरू है और वहीं OnePlus Nord CE 3 5G की कीमत 22,999 रूपए से शुरू होती हैं। सभी प्राइस बैंक ऑफ़र सहित हैं।

इयरफ़ोन और अन्य प्रोडक्ट्स पर लाजवाब ऑफ़र

OnePlus Buds Pro 2 की सेल भी देखने लायक होगी, जिसकी कीमतें बैंक छूट के बाद 7,999 रुपये से शुरू होती हैं। 

OnePlus Nord Buds 2 - 2,299 रूपए की रियायती कीमत पर उपलब्ध है। वायर्ड विकल्प पसंद करने वालों के लिए, OnePlus Bullets Wireless Z2 बैंक ऑफर के साथ 1,349 रूपए और OnePlus Nord Wired earphones सिर्फ 599 रूपए में उपलब्ध हैं।

वनप्लस पैड और घड़ियों पर अपेक्षित छूट

सेल के दौरान OnePlus Pad की कीमत में भी कटौती देखने को मिलेगी, जिसकी कीमत बैंक ऑफ़र के साथ 36,999 रूपए से शुरू होगी। 

अपकमिंग OnePlus Pad Go  की कीमत की आधिकारिक घोषणा भारत में 6 अक्टूबर को की जाएगी। स्मार्टवॉच में रुचि रखने वालों के लिए, OnePlus Nord Watch OnePlus Diwali sale 2023 के दौरान छूट के बाद 4,999 रूपए में उपलब्ध होगी।

यह भी पढ़ें: Best OnePlus Smartphones - Nord 3 5G से लेकर OnePlus 11 5G तक, कौन सा फोन खरीदें?

Tags

Share this story