Redmi Band 2: जल्द आने वाली है 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर करने वाली स्मार्टवॉच, जानें खूबियां
Redmi Band 2: सर्दियों में हार्ट बीट को मॉनिटर करना बेहद जरुरी है. ज्यादातर लोगों की तबियत भीषण ठंड पड़ने से ख़राब हो जाती है. बाजार में एक ऐसी जबरदस्त स्मार्टवॉच आ गई है जो 24 घंटे हार्ट बीट मॉनिटर करेगी. जानकारी के मुताबिक, कुछ ही दिनों में रेडमी बैंड 2 लांच हो जाएगी.
ऑफिशियल एंट्री से कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने आगामी बैंड की डिस्प्ले समेत अन्य डिटेल्स का खुलासा कर दिया है. शाओमी का सब ब्रांड Redmi चीन में रेडमी Band 2 को 27 दिसंबर को एक लॉन्च इवेंट में पेश करने वाली है. कंपनी ने स्मार्टवॉच को ग्रीन कलर के स्ट्रैप के साथ टीज किया था लेकिन अन्य कलर ऑप्शन भी आ सकते हैं. आइये जानते हैं कैसे होंगे इसके फीचर्स.
Redmi Band 2 के क्या होंगे फीचर्स
इस नए बैंड में एक नया डिजाइन और नए फीचर्स मिलेंगे. रेडमी के हाल ही में आए टीजर से साफ होता है कि रेडमी Band 2 में 1.47 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी, जिसका डिस्प्ले एरिया पुराने सीरीज के मॉडल के मुकाबले में 79% बड़ा होगा. इसकी मोटाई 9.99mm होगी. बैंड में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ-साथ कई एक्सरसाइज मोड भी दिए गए हैं.
लॉन्च के वक्त ही इसकी सटीक कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी मिलेगी. आपको बता दें कि फर्स्ट-जनरेशन रेडमी Band को 99 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया था. मगर अब रेडमी Band 2 की कीमत इसके मुकाबले ज्यादा हो सकती है. इसमें 14 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है.
इसे भी पढ़ें: Smartphone Privacy: घर पर रखा फोन सुन रहा आपकी हर बात! जानें कैसे बंद करें ये सेटिंग
Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट
Daily update : सोने चाँदी का ताज़ा भाव और सर्राफा बाज़ार का हर अपडेट