comscore
Thursday, March 23, 2023
- विज्ञापन -
HomeदुनियाBalochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जबर्दस्त धमाका, कई लोगों के मौत की खबर

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जबर्दस्त धमाका, कई लोगों के मौत की खबर

Published Date:

Balochistan Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धमाका हुआ है। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। 10 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों में ज्यादातर की हालत गंभीर बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ के मुताबिक, धमाका भरखान शहर के रखनी मार्केट में हुआ है। इस बाजार में काफी भीड़ रहती है और यहां पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं। यहां बेतरतीब ट्रैफिक के बीच एक बाइक खड़ी थी। इसमें ही इम्प्रोवाइस्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी IED लगाया गया था। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। धमाके के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तबाही और लोगों को जान बचाकर भागते हुए देखा जा सकता है।

pakistan news

IED प्लांट से किया गया धमाका

बरखान के डिप्टी कमिशनर अब्दुल्ला खोसो ने बताया मार्केट में अमूमन लोग कहीं भी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जहां से लोगों के गुजरने का मुख्य रास्ता है, उसी रास्ते में एक बाइक खड़ी की गई थी। इसमें IED प्लांट किया गया था। इसमें ही धमाका हुआ।

pakistan news

वबरखान स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सज्जाद अफजल ने कहा- घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। ज्यादातर घायलों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan Economy Crisis: कंगाल पाकिस्तान को चीन से मिला तगड़ा लोन, जानें कितने डॉलर मिला कर्ज

Shrikant Soni
Shrikant Sonihttp://hindi.thevocalnews.com
श्रीकांत सोनी, The Vocal News Hindi में बतौर Senior Sub-Editor कार्यरत हैं. उनकी रुचि बिज़नेस और लाइफस्टाइल में है और इन विषयों पर वह काफी समय से लिखते आ रहे हैं. उन्होंने अपनी जर्नलिज्म की पढ़ाई MSU से की है
- विज्ञापन -

ताजा खबरें

अन्य सम्बंधित खबरें

Mahindra Thar 2023: Maruti Suzuki Jimny को धूल चटाने आ रही नई थार, तगड़ा होगा पॉवरट्रेन

Mahindra Thar 2023: Mahindra Auto की कई बेहतरीन गाड़ियां...

Upcoming Bikes: सड़कों पर धूल उड़ाने जल्द आ रहीं ये बेहतरीन बाइक्स, गजब का मिलेगा पॉवरट्रेन

Upcoming Bikes: भारतीय मार्केट में कई बेहतरीन बाइक्स उपलब्ध...

Suryakumar Yadav के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के...