Democracy Day 2022: दुनियाभर में मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस,जानें आज की थीम,इतिहास और महत्व

 
Democracy Day 2022: दुनियाभर में मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस,जानें आज की थीम,इतिहास और महत्व

Democracy Day 2022: आज विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। बता दें कि प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को विश्व भर में 'अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy)' मनाया जाता है। 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी इसके तहत दुनिया के हर कोने में सुशासन लागू करना है। बता दें कि इस वर्ष, लोकतंत्र दिवस लोकतंत्र, शांति और सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मीडिया की स्वतंत्रता के महत्व पर ध्यान केंद्रित है। अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने वीडियो संदेश में जोर दिया गया है कि स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता है।

Democracy Day 2022 पर यूएनओ महासचिव का संदेश

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres)ने वीडियो संदेश में जोर दिया गया है कि स्वतंत्र प्रेस और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बिना लोकतंत्र जीवित नहीं रह सकता है।एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि स्वतंत्र और बहुलवादी मीडिया, जनहित के मसलों पर जनता को सूचित करने में सक्षम होना लोकतंत्र का एक प्रमुख घटक है। यह जनता को निर्णय लेने और सरकारों को जवाबदेह ठहराने में सक्षम बनाता है। जब मीडिया की स्वतंत्रता खतरे में हो - सूचना के प्रवाह को दबाया जा सकता है, प्रभावित किया जा सकता है या पूरी तरह से दबाया जा सकता है। मानवाधिकार, लोकतंत्र और विकास पर गंभीर प्रभाव के चलते, दुनिया भर के पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से काम करने की उनकी क्षमता पर विपरीत असर का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में, अब पहले से कहीं अधिक लोकतंत्र सिकुड़ रहा है, नागरिक स्थान कम हो रहे हैं, अविश्वास, गलत- और दुष्प्रचार बढ़ रहे हैं जबकि पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की स्वतंत्रता के लिए खतरा दिन पर दिन बढ़ रहा है।

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/UN/status/1570261877170520069?s=20&t=E25im4eIcPc62_iIEFzyjg

Democracy Day 2022 पर लोकसभा अध्यक्ष ने किया ट्वीट

पूरे विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (Democracy Day 2022) मनाया जा रहा है। इस मौके पर 81वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने कहा कि सर्वोच्च जनतांत्रिक संस्था होने के नाते हम देश की अन्य संस्थाओं के लिए आदर्श हैं।आपको बता दें कि लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह सम्मेलन वर्चुअली आयोजित हो रहा है।

https://twitter.com/ombirlakota/status/1570232143955267586?s=20&t=E25im4eIcPc62_iIEFzyjg

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में अनंत काल से लोकतांत्रिक मूल्यों का संपोषण होता आया है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ एक विचार नहीं, बाल्कि हमारी चेतना में अंतर्निहित भाव है।उन्होंने इस पर गर्व जाहिर किया कि भारत दुनिया का सबसे कार्यशील लोकतंत्र है।स्पीकर बिरला ने कहा कि आज का दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था में आस्था और प्रगाढ़ बनाने की प्रेरणा देता है।

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस एक प्रस्ताव के माध्यम से स्थापित किया गया था।इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा के जरिए 8 नवंबर, 2007 को लाया गया था।यह लोकतंत्र की घटना को प्रोत्साहित करने और मज़बूत करने के लिए पारित किया गया था।संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि समाज में मानवाधिकारों और कानूनों के नए नियम की हमेशा रक्षा की जाती है.अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस अपने अस्तित्व का श्रेय लोकतंत्र पर यूनिवर्सल घोषणा को जाता है, जिसे 15 सितंबर, 1997 को अंतर-संसदीय संघ (IPU) के जरिए अपनाया गया था।

Democracy Day 2022: दुनियाभर में मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस,जानें आज की थीम,इतिहास और महत्व

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को लोग और कई संगठन अलग-अलग तरीके से मनाते हैं।इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर लोकतंत्र के लिए जागरूक करना है।15 सितंबर का हर साल इस खास दिन लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने के लिए अलग-अलग जगहों पर वाद-विवाद, चर्चा और सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।अंतर्राष्ट्रीय दिवस जनता को चिंता के मुद्दों पर शिक्षित करने, दुनिया भर में समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीति इच्छाशक्ति और संसाधान इकठ्ठा और मानवता उपलब्धियों को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: New King Of Britain- किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए सम्राट, महारानी एलिजाबेथ को याद कर हुए भावुक, बदल गया राष्ट्रगान

Tags

Share this story