New King of Britain: किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए सम्राट, महारानी एलिजाबेथ को याद कर हुए भावुक, बदल गया राष्ट्रगान

 
New King of Britain: किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए सम्राट, महारानी एलिजाबेथ को याद कर हुए भावुक, बदल गया राष्ट्रगान

New King of Britain: सेंट जेम्स पैलेस में प्रिवी कॉउन्सिल की बैठक में किंग चार्ल्स III को आधिकारिक तौर पर ब्रिटेन का नया सम्राट घोषित किया गया। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बाद चार्ल्स III ब्रिटेन के नए राजा बने। इसी के साथ ब्रिटेन का राष्ट्रगान 'गॉड सेव द किंग' गाया गया।

किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि मेरी प्यारी मां और रानी के निधन की घोषणा करना मेरा दुखद कर्तव्य है। मुझे पता है कि हम सभी की अपूरणीय क्षति हुई है और आप इस क्षति में मेरे साथ कितनी गहरी सहानुभूति रखते हैं। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में क्वीन कैमिला, प्रिंस ऑफ वेल्स विलियम, पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन और वर्तमान प्रधानमंत्री लिज ट्रस भी मौजूद रहीं।

WhatsApp Group Join Now
New King of Britain: किंग चार्ल्स III बने ब्रिटेन के नए सम्राट, महारानी एलिजाबेथ को याद कर हुए भावुक, बदल गया राष्ट्रगान

New King of Britain का क्या था इतिहास

प्रिंस चार्ल्स का पूरा नाम चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज है जो प्रिंस फिलिप और एलिजाबेथ द्वितीय के बड़े बेटे हैं। चार्ल्स का जन्म 14 नवंबर 1948, बकिंघम पैलेस में हुआ था। चार्ल्स ने 29 जुलाई, 1981 को लेडी डायना स्पेंसर से शादी की थी। दोनों के दो बेटे विलियम और हैरी हैं। 1996 में चार्ल्स और डायना दोनों अलग हो गए थे। 1997 में पेरिस में हुए एक कार हादसे में प्रिंसेस ऑफ वेल्स डायना की मौत हो गई। बाद में नौ अप्रैल, 2005 को चार्ल्स ने कैमिला पार्कर से शादी कर ली थी। चार्ल्स अभी 73 वर्ष के हैं। चार्ल्स के राजा बनने के बाद उनके बड़े बेटे ड्यूक ऑफ कैंब्रिज प्रिंस विलियम अब वेल्स के राजकुमार कहलाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Queen Elizabeth II के पास थी अरबों की संपत्ति, महारानी को हीरे-जेवरात का खूब शौक था, जानें क्वीन की बेशुमार दौलत

Tags

Share this story