Flood in Pakistan: बाढ़ से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, मरने वालों की संख्या 1400 के पार, जानें पड़ोसी देश में क्या-क्या तबाह हुआ

 
Flood in Pakistan: बाढ़ से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, मरने वालों की संख्या 1400 के पार, जानें पड़ोसी देश में क्या-क्या तबाह हुआ

Flood in Pakistan: भयानक बाढ़ आने से पाकिस्तान में हाहाकार मचा हुआ है। हर तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान बाढ़ की तबाही से कई साल पीछे हो चुका है। हालात इतने ज्यादा ख़राब हो गए हैं कि लोगों को खाने के लिए भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। अब तक बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1400 के पार पहुंच चुकी है।

Flood in Pakistan से हर तरफ तबाही का मंज़र

पाकिस्तान में बाढ़ आने से भारी संख्या में घर उजड़ गए हैं। हर तरफ पानी का ही मंज़र दिखाई दे रहा है। आर्थिक संकट से पहले ही जूझ रहे पाकिस्तान में अब और बर्बादी दिख रही है। पाकिस्तान का करीब एक तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूबा हुआ है। पानी को डायवर्ट करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Flood in Pakistan: बाढ़ से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, मरने वालों की संख्या 1400 के पार, जानें पड़ोसी देश में क्या-क्या तबाह हुआ

इतिहास में इस तरह की बाढ़ पाकिस्तान में पहली दफा आई है। पानी डायवर्ट करने पर शहर और गांव में खतरा बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा सिंध प्रान्त प्रभावित हुआ है। पाकिस्तान की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है।

पाकिस्तान में आई बाढ़ के बाद नासा ने जारी की तस्वीर

नासा की जारी तस्वीर में तीन हिस्से दिख रहे हैं। पहले हिस्से को देखें तो ये तस्वीर 25 जून की है जिसमें आपको पाकिस्तान की मंचर झील दिखाई दे रही है। जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जामशोरो जिले में है। सिंधु नदी इसके बेहद करीब है। मॉनसून में क्या होता है उसके लिए दूसरी तस्वीर को देखें। 28 अगस्त को मंचर झील का पानी रिहायशी इलाकों की तऱफ बढ़ने लगा था और फिर 5 सितंबर की तस्वीर देखें तो मंचर झील विकराल हो चुकी थी। आज हर जगह पाकिस्तान में हालात ख़राब हैं।

Flood in Pakistan: बाढ़ से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, मरने वालों की संख्या 1400 के पार, जानें पड़ोसी देश में क्या-क्या तबाह हुआ

बाढ़ का पानी गांव में जाने से सारी फसल तबाह हो गई हैं। मंचर झील के पास उपजाऊ जमीन भी बाढ़ में डूब गई है। चावल, कपास, गन्ना की लाखों एकड़ फसल तबाह होने से भारी नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Pakistan: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही, 20 हजार घर बहे और 225 लोगों की हुई मौत

Tags

Share this story