कोरोना की बढ़ती तीसरी लहर के बीच फ्रांस में लगा चार सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन

 

फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर ने सरकार को एक बार फिर से देशव्यापी लॉकडाउन लगाने को मजबूर कर दिया है. राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बुधवार को देशव्यापी लॉकडाउन लगाने का आदेश दिया और कहा कि स्कूलों को तीन सप्ताह के लिए बंद कर दिया जाए ताकि कोविड-19 संक्रमण की तीसरी लहर को पीछे धकेलने में मदद मिले, नहीं तो तीसरी लहर अस्पतालों पर भी भारी पड़ सकता है.

इमैनुएल मैक्रों ने कहा 'अगर अभी हमने अभी ठोस कदम नहीं उठाया तो हम कोरोना पर नियंत्रण खो देंगे'

https://twitter.com/ANI/status/1377340947655057409?s=20

जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी

इमैनुएल मैक्रों ने शनिवार से चार सप्ताह का देशव्यापी लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. टेलीविजन पर प्रसारित एक संदेश में उन्होंने कहा कि इस दौरान केवल जरूरी सामान की दुकानों को खुलने की इजाजत होगी और लोगों को दफ्तरों की बजाय घर से काम करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान सार्वजनिक सभाओं पर पूरी तरह रोक होगी. बिना उचित कारण के अपने घरों से 10 किलोमीटर से अधिक दूर जाने पर भी रोक होगी.

WhatsApp Group Join Now

फ्रांस में कोरोना के अबतक 46 लाख से ज्यादा मामले

आपको बता दें फ्रांस में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46 लाख के पार हो चुकी है जबकि कोरोना महामारी की वजह से अब तक 95,502 लोगों की मौत हो चुकी है. हाल के दिनों में यहां ब्रिटेन के नए वेरिंएट के कोरोना वायरस के कारण संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. WHO के मुताबिक 31 मार्च को यहां एक दिन में संक्रमण के 29,575 मामले दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: स्वेज नहर में फंसे जहाज़ में बजी ‘धूम’ फिल्म की धुन, वीडियो हो रहा वायरल

Tags

Share this story