World Most Populous Country: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, दूसरे नंबर पर चीन

 
World Most Populous Country: भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बना, दूसरे नंबर पर चीन

World Most Populous Country: भारत चीन को पीछे छोड़ दुनिया में अब सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) की रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत में अब चीन के मुकाबले करीब 30 लाख ज्यादा लोग हैं। आंकड़ों के मुताबिक, भारत की जनसंख्या 142 करोड़ 86 लाख है। चीन की जनसंख्या 142 करोड़ 57 लाख ही है।

ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया

साल की शुरुआत में ही ग्लोबल एक्सपर्ट्स ने अनुमान लगाया था कि 2023 में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। UNFPA के नए आंकड़ों ने इस पर मुहर भी लगा दी है। UN की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है।

1950 के बाद पहली बार चीन से ज्यादा


रिपोर्ट में नए आंकड़े 'डेमोग्राफिक इंडिकेटर्स' की कैटेगरी में दिए गए हैं। UN 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से ये पहला मौका है जब भारत ने जनसंख्या के मामले में चीन को पीछे छोड़ा है।पिछले साल जारी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि पिछले 6 दशकों में पहली बार चीन की जनसंख्या में गिरावट दर्ज की गई है। चीन में बच्चे पैदा करने की दर भी कम हुई है और वो इस साल माइनस में दर्ज की गई।

WhatsApp Group Join Now

1. भारत – जनसंख्या - 142 करोड़ 86 लाख 

क्षेत्रफल - 32 लाख 87 हज़ार 590 स्कवेयर किलोमीटर 

कुल जमीन  - 29 लाख 73 हज़ार 190 स्कवेयर किलोमीटर 

2. चीन – जनसंख्या - 142 करोड़ 57 लाख 

क्षेत्रफल – 97 लाख 6 हज़ार 961 स्कवेयर किलोमीटर  

कुल जमीन 93 लाख 88 हज़ार 211 स्कवेयर किलोमीटर 

ये भी पढ़ें- उमेश पाल मर्डर केस से जुड़ी बड़ी खबर, अतीक अहमद के बेटे असद का STF ने किया एनकाउंटर, झांसी में मार गिराया

Tags

Share this story