Javed Akhtar In Pakistan: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, लाहौर में दिए बयान से गजब धोया, जानें क्या कहा

 
Javed Akhtar In Pakistan: जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, लाहौर में दिए बयान से गजब धोया, जानें क्या कहा

Javed Akhtar In Pakistan:  गीतकार जावेद अख्तर ने जिस तरह पाकिस्तान में जाकर वहां की अवाम को आईना दिखाया है। भारत में जावेद अख्तर की खूब सराहना हो रही है। कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने सवाल किया- जावेद साहब क्या आप हिन्दुस्तान जाकर वहां के लोगों को बताते हैं कि पाकिस्तान बड़ा फ्रेंडली, लविंग और पॉजिटिव मुल्क है। हम बम नहीं मारते, फूल भी पहनाते हैं और प्यार भी करते हैं।

https://youtu.be/t16Z0vgRTU4

जावेद अख्तर का जवाब

मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। 'हम तो बंबई के लोग हैं, हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था। वो लोग (आतंकी) नॉर्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं। तो ये शिकायत अगर हर हिंदुस्तानी के दिल में है तो, आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।'

WhatsApp Group Join Now

अपनी ही बुराई सुन पाक के लोगों ने बजाई तालियां

वायरल वीडियो में जब जावेद अख्तर पाकिस्तानियों को सरेआम सुना रहे हैं और वहां बैठी ऑडियंस तालियां बजा रही है। अपने देश की बेइज्जती पर जिस तरह पाकिस्तानी लोग तालियां बजा रहे हैं, उसकी आलोचना हो रही है। यूजर्स का कहना है कि जावेद अख्तर का खुली बाहों से स्वागत किया, एंटरटेन किया, उनके लिए गाने गाए, उनकी तरफ से अच्छे की उम्मीद थी. जो लोग तालियां बजा रहे थे, उनके बारे में तो बात ही नहीं करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: कौन सी पार्टी को सपोर्ट करते हैं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? सुनिए इस पर उनका जवाब, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Tags

Share this story