Queen Elizabeth II के पास थी अरबों की संपत्ति, महारानी को हीरे-जेवरात का खूब शौक था, जानें क्वीन की बेशुमार दौलत

 
Queen Elizabeth II के पास थी अरबों की संपत्ति, महारानी को हीरे-जेवरात का खूब शौक था, जानें क्वीन की बेशुमार दौलत

Queen Elizabeth II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद विश्वभर में दुख पसरा हुआ है। महारानी कुछ दिनों से स्‍कॉटलैंड स्थित अपने बाल्‍मोरल कैसल में थी। महारानी के पास अनगिनत दौलत थी। एलिजाबेथ द्वितीय ने अपनी संपत्ति का कभी सार्वजनिक खुलासा नहीं किया। लोग उनकी अमीरी देखकर सिर्फ अनुमान लगाया करते थे।

Queen Elizabeth II के दौलत का कौन सा खजाना था

एलिजाबेथ II की संपत्ति में कई बेशकीमती कलाकृतियां, हीरे-जेवरात, लग्जरी कारें, शाही स्टैंप कलेक्शन और घोड़े शामिल हैं। महारानी को एंटीक चीजों को रखने का शौक था। रॉयल कलेक्शन में 10 लाख से ज्यादा चीजें शामिल हैं जिनकी अनुमानित कीमत 10 खरब रुपए है। इतनी संपत्ति जानकार कोई भी हैरान हो जाएगा। ब्रिटेन की महारानी करीब 33.36 अरब रुपए से अधिक की मालकिन थीं।

WhatsApp Group Join Now
Queen Elizabeth II के पास थी अरबों की संपत्ति, महारानी को हीरे-जेवरात का खूब शौक था, जानें क्वीन की बेशुमार दौलत

महारानी दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल थीं। पूरे शाही परिवार की कुल संपत्ति 6,631 अरब रुपए से भी अधिक है। वह दुनिया की अकेली ऐसी महिला थीं जिन्हें विदेशी यात्रा के लिए पासपोर्ट या वीजा की जरूरत नहीं पड़ती थी। शाही परिवार के सदस्यों को करदाताओं की तरफ से मोटी रकम प्राप्त होती है। महारानी की मुख्य आय का श्रोत सोवेरिन ग्रांट, प्रिवी पर्स और उनकी निजी संपत्ति से होने वाली आय शामिल है।

साल 2022 में महारानी की अनुमानित कुल संपत्ति 365 मिलियन पाउंड यानी 33.36 अरब रुपए से अधिक थी। पूरे राजशाही परिवार की संपत्ति की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति 72.5 बिलियन पाउंड (6,631 अरब रुपए से अधिक) है। महारानी को बकिंघम पैलेस, विंडसर कैसल और टॉवर ऑफ लंदन जैसी शाही संपत्तियों में आने वाले लोगों से पैसा मिलता था। फिलहाल इस सच की पूरी पुष्टि नहीं हुई है। लंदन के अलावा शाही परिवार की संपत्ति स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड में भी है।

इसे भी पढ़ें: Queen Elizabeth II Death: ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का 96 साल की उम्र में निधन, स्‍कॉटलैंड में ली अंतिम सांस, जानें कौन बना नया राजा?

Tags

Share this story