व्हाइट हाउस के बाहर क्यों लहराया गया तिरंगा झंड़ा, जानिए इसकी खास वजह

 
व्हाइट हाउस के बाहर क्यों लहराया गया तिरंगा झंड़ा, जानिए इसकी खास वजह

PM MODI VISIT TO US:देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगली सप्ताह अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं।  वह 20 से 24 जून तक अमेरिका में रहेंगे। पीएम यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही अमेरिकी राजनेताओं, प्रमुख लोगों और प्रवासी भारतीय लोगों से मिलेंगे। 22 जून को व्हाइट हाउस में नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत होगा। इसके चलते व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में अभ्यास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस के बाहर भारतीय तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) और अमेरिकी झंडे (देश के राष्ट्रीय ध्वज) को एक साथ लहराया गया।

व्हाइट हाउस में तैयारियां जोरो पर

पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। वह सबसे पहले न्यूयॉर्क जाएंगे और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद पीएम वशिंगटन डीसी जाएंगे। 22 जून को व्हाइट हाउस में नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत होगा। वह राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिलेंगे और बातचीत करेंगे।

WhatsApp Group Join Now

संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे नरेंद्र मोदी

22 जून की शाम को नरेंद्र मोदी बाइडेन और जिल बाइडेन द्वारा होस्ट स्टेट डिनर में शामिल होंगे। 22 जून को नरेंद्र मोदी यूएस कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैककार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर सहित अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं के आमंत्रित किया है।

23 जून को प्रवासियों से मिलेंगे पीएम मोदी

23 जून को प्रधानमंत्री अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और राज्य सचिव एंटनी बिल्नकेन द्वारा संयुक्त रूप होस्ट किए गए लंच में जाएंगे। इसके साथ ही वह प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत करने वाले हैं। वह प्रवासी भारतीयों से भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें- PM Modi USA Visit: अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने वाले पहले पीएम होंगे मोदी, जानें दौरे में क्या खास

Tags

Share this story