रूस का ऐसा सीरियल किलर जिसने 200 महिलाओं की हत्या कर दी, बताई वजह

 
रूस का ऐसा सीरियल किलर जिसने 200 महिलाओं की हत्या कर दी, बताई वजह

रूस में हुई यह ऑनर किलिंग कोई फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं। आपने फिल्मों में कई सीरियल किलर्स को देखा होगा जो बर्बरता पूर्वक हत्या करते हैं। लेकिन असल ज़िंदगी में भी कुछ सीरियल किलर ऐसे ही होते हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे खूंखार सीरियल किलर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका नाम सुनकर ही रूह कांप जाती हैं। इस निर्दई दानव ने 200 से ज्यादा महिलाओं की बड़ी क्रूरता से हत्या की थी।इस दरिंदे का नाम है मिखाइल पोपकोव। मिखाइल रूस का पहला वो शख्स है जो दोगुनी आजीवन की सजा काट रहा है।

डेली स्टार में छपी एक खबर के अनुसार, कहा जाता हैं की सबसे दुष्ट सीरियल किलर मिखाइल पुलिस की नौकरी करता था। उसे देश का सबसे दुष्ट सीरियल किलर कहा जाता है। क्योंकि उसने कई मासूम महिलाओं की हत्या बेहद बेदर्दी से की थी।मिखाइल महिलाओं का मर्डर करने से पहले उन्हें कुल्हाड़ी, हथौड़ा और धारदार चाकू जैसे हथियारों से घंटों तक प्रताड़ित किया करता था।

WhatsApp Group Join Now

दो बार दर्ज हो चुका है केस
मिखाइल पोपकोव पर 18 से 50 साल की महिलाओं के बलात्कार और हत्या के लिए दो बार मुकदमा दर्ज हो चुका है। पोपकेव ने अधिकतर महिलाओं की हत्या 1992 से 2010 के बीच की थी। हत्या के मामले में आपराधिक जांच के लिए पोपकोव को उसकी जेल से 2,900 मील पूर्व में उसके जन्म स्थान इरकुत्स्क क्षेत्र में भेज दिया गया है। हत्या के ये मामले ऐतिहासिक हैं और वर्ष 1995 और 1998 के हैं।

वीडियों में स्वीकार की हत्या करने की बात
57 साल के इस सनकी हत्यारे ने एक डरावने वीडियो में एक महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है, जिसे उसने कार्ल मार्क्स स्ट्रीट पर से उठाया था। इस वीडियो में उसे जंगल में उस जगह को दिखाते हुए दिया गया है जहां उसने उस महिला की बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। पोपकोव ने एक जासूस से कहा कि उसने उस महिला को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जिस बात पर दोनों का झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में उस महिला की हत्या कर दी।

मिखाइल लिफ्ट के बहाने कार में बैठा कर ले जाता था और उन्हें अपने घर ले जाता था। मिखाइल पोपकोव खूबसूरत औरतों को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लेता था। पुलिस की गाड़ी और पुलिसकर्मी के कारण महिलाएं मना नहीं करती थीं। मिखाइल पहले तो मीठी मीठी बातें कर दोस्ताना व्यवहार करता था और जैसे ही महिलाएं थोड़ा उससे बात करने लगती थीं तो वह उन्हें बहाने से अपने खाली मकान में ले जाता था। उसने अपने केस की सुनवाई के वक्त स्वीकार किया था कि वह उन औरतों को अपने घर ले जाकर उनके साथ रेप करता और उनकी हत्या कर देता था।

अपने कामों पर नहीं है पछतावा
जब कोर्ट ने मिखाइल से हत्या करने का कारण पूछा तो उसने कहा, 'मैंने शहर से गंदगी का सफाया किया है। इन महिलाओं को उनके अनैकित व्यवहार के लिए सजा मिली है और इसका मुझे कोई पछतावा नहीं है।

यह भी पढ़े: 57 साल की उम्र में फिर पिता बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, बच्ची की गूंजी किलकारी

यह भी देखें:

https://youtu.be/hNfXD3aJDYI

Tags

Share this story