Saudi Arabia की महिला को सोशल मीडिया प्रयोग करने पर मिली 45 साल की जेल,सामाजिक माहौल खराब करने का लगा आरोप

 
Saudi Arabia की महिला को सोशल मीडिया प्रयोग करने पर मिली 45 साल की जेल,सामाजिक माहौल खराब करने का लगा आरोप

पिछले सप्ताह Saudi Arabia की नूरा नामक महिला को सिर्फ एक ट्वीट करने के चलते 45 साल की सजा सुना दी गई थी। महिला पर आरोप था कि उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है। दरअसल, न्यूज एजेंसी एएफपी ने एक रिपोर्ट में कोर्ट के दस्तावेजों और अपने स्रोतों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब की इस महिला ने किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ लिख दिया था। महिला ने 'धर्म और न्याय को चुनौती देने के लिए' ट्विटर पर इन दोनों के खिलाफ लिखा था। इसके बाद महिला को 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।अदालत ने महिला को सजा देते हुए कहा कि महिला के झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट ने उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं."

Saudi Arabia को माहौल खराब करने का लगा आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक नूरा नाम की इस महिला को पिछले सप्ताह ही 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है। सऊदी अधिकारियों ने नूरा के ट्वीट को दुर्भावनापूर्ण वाला बताया था। अदालत ने महिला को सजा देते हुए कहा कि महिला के झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट ने उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं। महिला पर यह भी आरोप हैं कि उसने इंटरनेट का इस्तेमाल कर सऊदी अरब के सामाजिक ताने-बाने को खराब किया है।

WhatsApp Group Join Now

जुलाई 2021 में किया था गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक नूरा पर यह कार्रवाई साइबर अपराध विरोधी कानून के तहत की गई है। हालांकि नूरा का ट्विटर पर अकाउंट कोई ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट के कारण उनको जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था और विशेष न्यायालय में अब इसी अपराध के लिए उन्हें दोषी ठहराया गया। मामले में नूरा को 45 साल की सजा सुनाई गई।आपको बता दें कि इससे पहले भी सऊदी अरब की ही एक महिला को ट्विटर यूज करने के आरोप में 34 साल की सजा सुनाई गई थी। उस पर आरोप था कि उसका ट्विटर पर अकाउंट है और उसने कुछ एक्टिविस्ट्स को फॉलो किया और उनके ट्वीट को रिट्वीट किया।

ये भी पढ़ें: विश्व सर्वे में प्रधानमंत्री Narendra Modi फिर बने जनता की पहली पसंद, जानिए दूसरे और तीसरे पर कौन रहा

Tags

Share this story