Unlimited Overdraft: करोड़पति बनते ही इस लड़की ने उड़ा दिए सारे पैसे, जानें कैसे मिले इसे इतने रूपए

 
Unlimited Overdraft: करोड़पति बनते ही इस लड़की ने उड़ा दिए सारे पैसे, जानें कैसे मिले इसे इतने रूपए

Unlimited Overdraft: मलेशिया की रहने वाली 21 वर्षीया क्रिस्टीन के बैंक अकाउंट में अचानक 18 करोड़ रूपए आ गए। बैंक की गलती की वजह से एक लड़की को करोड़ों रुपये की शॉपिंग करने का मौका मिल गया। उसने अपने खाते से 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले। लड़की को इस बात का अंदाजा नहीं था कि अचानक उसके खाते में इतने पैसे कहां से आये। क्रिस्टीन ने इस बात की जानकारी बैंक को भी नहीं दी थी।

Unlimited Overdraft किस बैंक ने जारी किया था

अगर कोई शार्ट टर्म लोन लेना चाहता है तो बैंक उसे ओवरड्राफ्ट जारी करती है। ऑस्ट्रेलिया के Westpac Bank ने क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की एक छात्रा को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट की जारी कर दिया। इसके बाद क्रिस्टीन ने अनलिमिटेड शॉपिंग शुरू कर दी। क्रिस्टीन ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गई थीं।

WhatsApp Group Join Now
Unlimited Overdraft: करोड़पति बनते ही इस लड़की ने उड़ा दिए सारे पैसे, जानें कैसे मिले इसे इतने रूपए

क्रिस्टीन ने इन पैसों से ज्वैलरी, पार्टी, ट्रैवलिंग, डिज़ाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपये खर्च डाले। क्रिस्टीन की लाइफ पहले से काफी लग्जरी हो गई थी। क्रिस्टीन ने रहने के लिए एक बढ़िया अपार्टमेंट भी खरीद लिया था साथ में करीब ढाई लाख रूपए अपने दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए थे।

करीब 11 महीनों बाद जब इस बात की जानकारी बैंक को हुई तो क्रिस्टीन को अरेस्ट कर लिया गया। एजेंसियों ने क्रिस्टीन से संपत्ति की रिकवरी कर ली है। कोर्ट में क्रिस्टीन को रिहा कर दिया गया। वकील ने कोर्ट में कहा कि बैंक की गलती से ऐसा हुआ है वरना क्रिस्टीन को लगा कि इतने पैसे उसके माता-पिता ने ट्रांसफर किये हैं।

इसे भी पढ़ें: Democracy Day 2022: दुनियाभर में मनाया जा रहा है अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस,जानें आज की थीम,इतिहास और महत्व

Tags

Share this story