यह हैं दुनिया का सबसे महंगा अंगूर! एक दाने की कीमत 35 हज़ार

 
यह हैं दुनिया का सबसे महंगा अंगूर! एक दाने की कीमत 35 हज़ार

बीते दिनों हमने आपको आम की सबसे महंगी वैरायटी से अवगत कराया था जिसकी कीमत लाखों में है ऐसे ही आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी अंगूर की किस्म से अवगत कराने जा रहे है, जिसकी कीमत भी सुनकर शायद आप दंग रह जाए. दरअसल आज तक आपने काले या हरे अंगूर चखे होंगे जिनकी ज़्यादा से ज़्यादा बाज़ार में कीमत लगभग 100 तक होती है, लेकिन आज हम आपको ऐसे अंगूर के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत लाखों में है.

दुनिया का सबसे महंगा अंगूर

रूबी रोमन अंगूर (Ruby Roman grapes) बहुत ही दुर्लभ प्रकार का फल है. साल 1995 में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित किया गया. जापान के इशिकावा में अंगूर की इस प्रजाति को विकसित करने के लिए किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर से एक अपील की. रिसर्च सेंटर ने 400 अंगूर की लताओं पर करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट किया जिसके बाद प्रत्येक वर्ष इन अंगूरों के केवल 2,400 गुच्छों का उत्पादन किया जाता है और इतनी कम उपज का कारण खेती काफी सिंपल है.

WhatsApp Group Join Now
यह हैं दुनिया का सबसे महंगा अंगूर! एक दाने की कीमत 35 हज़ार
Representative image

प्रत्येक अंगूर की गुणवत्ता की गारंटी के लिए अच्छी तरह से जांच की जाती है. जिन अंगूरों को चुना जाता है, उन पर सर्टिफिकेशन सेल रखी जाती है. इस अंगूर को बेचने के लिए सख्त नियम हैं. रूबी रोमन का टेस्ट आम अंगूरों से काफी अलग होता है. ये अंगूर बेहद बड़े साइज का होता है. एक अंगूर का दाना टमाटर जितना बड़ा होता है. साथ ही ये बेहद मीठा होता है. एक्स्ट्रा स्वीटनेस की वजह से इसे जाना जाता है. सबसे खास बात कि इसे जापान की कंपनी इशिकावा प्री फ्रेक्चरल के अलावा दुनिया में इसे कोई नहीं उगाता.

अंगूर की होती है नीलामी

इस अंगूर के एक दाने की कीमत 35 हजार रूपये है. साथ ही ये अंगूर मार्केट में भी नहीं बिकता. इस अंगूर की बोली लगती है. ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों से बोली लगाने वाला इस फल को घर ले जाता है. गौरतलब है आखिरी बार हुए ऑक्शन में इसके 24 दाने 8 लाख 17 हजार में बेचे गए थे. यानी एक दाने की कीमत बैठी 35 हजार रूपये. अगर इसके आधार पर अनुमान लगाया जाए तो इस अंगूर के एक किलो के बदले आप कई तोला खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में छूटी मज़दूरी! अब यूट्यूबर बनकर लाखों कमाता है यह शख्श, देखें वीडियो

Tags

Share this story