Gold Price Today: नवरात्र पर सोने और चांदी के भाव में आई तेजी, फटाफट जानें 10 ग्राम का ताजा दाम
Gold Price Today: नवरात्र के इस हफ्ते में सोने और चांदी के भाव में पिछले दिनों आई स्थिरता के बाद आज एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है. हालांकि रेट में ज्यादा नहीं इजाफा हुआ है. वहीं आज यानि बृहस्पतिवार को सोने (Gold) के रेट में 260 रुपये तो चांदी (Silver) के रेट में 300 रुपये का इजाफा किया गया है. माना जा रहा कि दीपावली तक सोने के रेट 49,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच सकते हैं.
गुड्स रिटर्न से मिली जानकारी के मुताबिक आज के दिन 22 कैरट वाले सोने के रेट 46,290 और 24 कैरट वाले सोने के दाम 47,290 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं चांदी की बात करें तो 1 किलोग्राम चांदी खरीदने के लिए आज आपको 62,100 रुपये देने होंगे. वहीं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और जयपुर में चांदी के भाव ये ही बने हुए है. जबकि अन्य शहरों जैसे चेन्नई, कोयंबटूर और केरल में चांदी 65,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.
| शहर का नाम | 22 कैरट (Carrat) | 24 कैरट (Carrat) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | ₹46,300 | ₹50,510 |
| लखनऊ (Lucknow) | ₹44,600 | ₹47,400 |
| जयपुर (Jaipur) | ₹46,300 | ₹48,600 |
| महाराष्ट्र (Maharashtra) | ₹45,330 | ₹47,600 |
| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | ₹45,330 | ₹47,600 |
| हरियाणा (Haryana) | ₹45,740 | ₹48,030 |
| गुजरात (Gujrat) | ₹45,290 | ₹47,550 |
| चंदीगढ़ (Chandigarh) | ₹44,600 | ₹47,400 |
| पश्चिम बंगाल (West Bengal) | ₹45,900 | ₹48,200 |
| राजस्थान (Rajasthan) | ₹45,290 | ₹47,550 |
| पुणे (Pune) | ₹45,360 | ₹47,800 |
ऐसे चेक करें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं.
आपको बता दें सोने की कीमत मांग के हिसाब से भी निर्भर रहती है. माना जाता है कि त्योहारों पर जब सोने की मांग बढ़ जाती है तो इसके भाव में भी इजाफा होने की पूरी उम्मीद होती है. लेकिन जब इसका सीजन नहीं होता है और मांग नहीं होती है तो सोने के रेट धड़ाम से नीचे की तरफ गिर जाते हैं.
बच्चों के लिए कौन-सी वैक्सीन तैयार? किन बच्चों को मिलेगा वैक्सीन लगवाने का पहला मौका?
ये भी पढ़ें: 10 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG और PNG गैस के दाम, आज से लागू हुए नए रेट