RBI ALERT: ध्यान रखें ये बातें वरना खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, आरबीआई ने जारी किया अलर्ट
RBI ALERT: रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने लोगों के लिए अलर्ट जारी किया हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल के वर्षों में होने वाले ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से ओटीपी OTP और सीवीवी CVV जैसी प्राइवेट बैंकिंग जानकारियां किसी से भी साझा नहीं करने की अपील की गई हैं। RBI की इस अपील से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।
बता दें कि RBI ने हाल ही में बैंकिंग धोखाधड़ी पर एक पुस्तिका जारी करते हुए कहा था कि धोखेबाज आम लोगों की मेहनत से कमाये पैसे को उड़ाने के लिए एक से बढ़कर एक नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए अब लोगों को खासी सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। इसके अनुसार, लोग कभी भी वित्तीय लेनदेन के दौरान OTP और CVV की जानकारी किसी के ना बताए।
ज़रूर पढ़े : व्यपार और प्यार में कैसा है आपका वास्तु, डेली अपडेट्स !
किसी को ना बताए CVV और OTP ( RBI ALERT)
आरबीआई RBI ने धोखाधड़ी की इन शिकायतों के विश्लेषण तैयार किया था। जिसके आधार पर तैयार यह पुस्तिका में साफ कहा गया है कि जाने-अनजाने में अपने लेनदेन के दौरान गोपनीय जानकारी देने से लोग के साथ आसानी से पैसों की धोखाधड़ी की चपेट में आ जाते हैं। जिसके कारण उनके बैंक अकाउंट खाली हो जाते हैं।
इससे बचने के लिए यह जरूरी हैं कि लोग किसी को भी अपने बैंक कार्ड का CVV या डिजिटल लेनदेन के समय जारी होने वाले OTP की जानकारी अपने परिवार के सदस्यों या दोस्तों तक से भी ना शेयर करें यह गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने का सुझाव दिया हैं। जिससे आपकी गोपनीयता बनी रहेगी।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया RBI के अनुसार, बैंक अधिकारी, वित्तीय संस्थान, आरबीआई या दूसरे निकाय कभी भी अपने ग्राहकों से गोपनीय जानकारियां यानि OTP या CVV नहीं मांगते हैं। अगर वह कोई ऐसा करता है तो आप लोगों को सतर्क हो जाना चाहिए। जिससे की आपके पैसों का ख़ज़ाना खत्म ना हो जाए।
इसे भी पढ़ें: Insurance Scheme: कम पैसे लगाकर भारी नुकसान से बचना है? तो फटाफट अपना लें ये बीमा पॉलिसी, पहले जान लें डिटेल्स
मिस न करें : ज़िन्दगी जीने और स्वस्थ रहने के सटीक उपाय
Don't Miss : यहाँ है क्रिकेट का अड्डा, पाएं खेल सम्बन्धी लेटेस्ट अपडेट