इस उम्र में ही बन जाएंगे आप “करोड़पति” बस इतने पैसों की करनी होगी सेविंग

 
इस उम्र में ही बन जाएंगे आप “करोड़पति” बस इतने पैसों की करनी होगी सेविंग

हम सभी लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनना हैं, हर कोई ज़्यादा से ज़्यादा धनवान बनना चाहता हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं, एक ऐसी स्कीम जिससे आप भी करोड़पति बन जाएंगे। म्‍यूचुअल फंड SIP में निवेशकों का भरोसा आज भी मजबूत तरीक़े से बना हुआ हैं। हालांकि, जनवरी 2022 में इसमें हल्की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन, पिछले साल दिसंबर 2021 में SIP कंट्रीब्‍यूशन के आंकड़े देखें जाए तो यह रिकॉर्ड 11,305 करोड़ रुपए का रहा था।

विश्लेषकों की माने तो उनका कहना हैं कि जनवरी और फरवरी के महीने में इसमें मामूली गिरावट ही रहेगी। लेकिन, मार्च का महीना एक बार फिर से रिकॉर्ड छूने लगेगा, AMFI का अनुमान भी कुछ ऐसा ही हैं। लंबी अवधि में SIP में कम्‍पाउंडिंग का भी फायदा मिलता हैं। आप 100 रुपए के निजी अमाउंट से भी इसमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। अगर कोई निवेशक 21 साल की उम्र से 100-100 रुपए की रोज की सेविंग का मंथली SIP करता हैं, तो वह अपने रिटायरमेंट से पहले ही करोड़पति बन सकता है।

WhatsApp Group Join Now

मतलब 60 साल की उम्र से 10 साल पहले ही यानी 50 की उम्र में ही निवेशक करोड़ों रुपए का फंड बना सकता हैं। एक्‍सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों का फोकस सिर्फ रिटर्न ही नहीं बल्कि रिस्‍क एडजस्‍टेड रिटर्न पर भी होगा। SIP इसके लिए एक बेहतर ऑप्‍शन के तौर पर हैं।तो चलिए अब आपको इसका गणित समझाते हैं, आपको 21 की उम्र से रोज केवल 100 रुपए की बचत करनी होगी और महीने के हिसाब से 3,000 रुपए SIP में निवेश करने हैं। अनुमान के मुताबिक, सालाना रिटर्न 12 फीसदी तक का मिलेगा।

इस उम्र में ही बन जाएंगे आप “करोड़पति” बस इतने पैसों की करनी होगी सेविंग
Image credit:- Reprenstative Image

अगर आप अगले 30 साल मतलब 50 की उम्र पूरी होने तक निवेश करते हैं तो 1.1 करोड़ रुपए का फंड बना लेंगे। आपका कुल निवेश 10.8 लाख रुपए होगा, जबकि आपको 95.1 लाख का वेल्‍थ गेन हो सकता हैं। लंबी अवधि में म्‍यूचुअल फंड की कई ऐसी स्‍कीम्‍स हैं, जिनका सालाना रिटर्न 12 फीसदी CAGR तक रहा हैं। AMFI के मुताबिक, SIP सबसे बढ़िया निवेश के तौर पर लोगों की पहली पसंद बन रहा हैं।

पिछले साल दिसंबर 2021 में SIP (systematic investment plan) कंट्रीब्‍यूशन रिकॉर्ड 11,305 करोड़ रुपए तक रहे। नवंबर में यह 11,005 करोड़ रुपए था वहीं, इस साल जनवरी 2022 का आंकड़ा आना अभी बाकी है, लेकिन इसमें हल्की गिरावट का अनुमान भी लगाया जा रहा हैं। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 10वें म्‍यूचुअल फंड स्‍कीम्‍स में इनफ्लो बढ़ा है। दिसंबर में 25,076.71 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो इक्विटी म्यूचुअल फंड में हुआ हैं।

यह भी पढ़े: भारत में “बिग बुल” के नाम से मशहूर “ट्रेडर” को मिला, मुनाफे के साथ बेहतर रिटर्न

यह भी देखें:

https://youtu.be/QJDs3MaPb6E

Tags

Share this story