Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस ने झोंकी यात्रा में पूरी ताकत,राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से की सातवें दिन की शुरूआत
Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही इस यात्रा का आज सातवां दिन है।आपको बता दें कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत श्रीपेरंबदूर से की थी। आज सुबह राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत त्रिवेन्द्रम के कन्याकुमारी जंक्शन से हुई। इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि केरल राज्य सभी का सम्मान करता है।यह राज्य खुद को विभाजित या नफरत फैलाने की इजाजत नहीं देता है।राहुल ने यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साथ खड़े होना, सद्भाव में एक साथ काम करना केरल के लोगों के लिए स्वाभाविक और सामान्य है।वहीं पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है।बता दें कि इस योजना की शुरूआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक से की गई है।
htmlMedia Interaction by @Jairam_Ramesh| Thiruvananthapuram | Kerala | #BharatJodoYatra https://t.co/8EMkxYAQHI
— Bharat Jodo (@bharatjodo) September 12, 2022
ये है आज का शेड्यूल
भारत जोड़ो यात्रा रविवार को सुबह 7 बजे कन्याकुमारी जंक्शन से शुरू हुई। जो कि सुबह 11 बजे त्रिवेंद्रम के अतिंग्ल के एस एस पू़जा कन्वेंशन सेंटर में विश्राम करेगी। इसके बाद यात्रा शाम 4 बजे से शुरू होगी। फिर शाम 7 बजे त्रिवेंद्रम के कल्लम्बलम में विश्राम करेगी।आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तमिलनाडु के बाद 19 दिन तक केरल के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी।
We start another day of the historic #BharatJodoYatra to forge ahead in our endeavor for a brighter India pic.twitter.com/jpi5O0cgu8
— Bharat Jodo (@bharatjodo) September 13, 2022
ये है Bharat Jodo Yatra का रूट
भारत जोड़ो यात्रा 17 सितंबर को अलाप्पुझा पहुंचेगी और 21 और 22 सितंबर को एर्नाकुलम जिले से गुजरते हुए 23 सितंबर को त्रिशूर पहुंचेगी। इसके बाद पदयात्रा 26 और 27 सितंबर को पलक्कड़ से होकर 28 सितंबर को मलप्पुरम में प्रवेश करेगी। यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। 3,750 किमी और 150 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू और कश्मीर तक जाएगी।
htmlLIVE | #BharatJodoYatra | Kerala https://t.co/4pgvZNetm9
— Bharat Jodo (@bharatjodo) September 13, 2022
30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी यात्रा
कल केरल से शुरू हुई ये पदयात्रा अगले 17 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर को दूरी तय करेंगे।
150 दिनों तक कंटेनर में सोने वाले हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी अगले 150 दिनों तक कंटेनर में सोने वाले हैं। कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार किए गए हैं जहां एक गांव स्थापित किया गया है। रात्रि विश्राम के लिए कंटेनर को गांव के आकार में प्रतिदिन नई जगह पर खड़ा किया जाएगा। राहुल गांधी के साथ रहने वाले पूर्णकालिक यात्री एक साथ भोजन करेंगे। सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। इसलिए वह इस पूरी यात्रा को चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक सरल तरीके से पूरा करना चाहते हैं। राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।