Droupadi Murmu ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया देश को संबोधित, जानें भाषण की महत्वपूर्ण बातें

 
Droupadi Murmu ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर किया देश को संबोधित, जानें भाषण की महत्वपूर्ण बातें

Droupadi Murmu Republic Day 2023 Speech: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार (25 जनवरी) को राष्ट्र को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत देशवासियों को गणतंत्र दिवस (Republic Day) की बधाई देने के साथ की. राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संद्या पर भाषण देते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का जिक्र किया.आइए जानते हैं राष्ट्रपति ने क्या कुछ कहा देश के नाम संबोधन में....

उन्होंने कहा कि भारत एक गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व-मंच पर एक आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है. भारत हमेशा डॉ बीआर अंबेडकर का आभारी रहेगा, जिन्होंने संविधान की मसौदा समिति का नेतृत्व किया और इस प्रकार इसे अंतिम रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 

WhatsApp Group Join Now
https://twitter.com/AHindinews/status/1618242079653769217?s=20&t=rWjXb0uk_vFXCJJd7ATbWg

Droupadi Murmu के भाषण की महत्वपूर्ण बातें

  • राष्ट्रपति ने कहा कि महिला सशक्तीकरण तथा महिला और पुरुष के बीच समानता अब केवल नारे नहीं रह गए हैं. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि महिलाएं ही आने वाले कल के भारत को स्वरूप देने के लिए अधिकतम योगदान देंगी. उन्होंने कहा कि सशक्तीकरण की यही दृष्टि अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों सहित, कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सरकार की कार्य-प्रणाली का मार्गदर्शन करती है.
https://twitter.com/AHindinews/status/1618243776224583680?s=20&t=rWjXb0uk_vFXCJJd7ATbWg
  • राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षार्थियों को इक्कीसवीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करते हुए हमारी सभ्यता पर आधारित ज्ञान को समकालीन जीवन के लिए प्रासंगिक बनाती है. अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, भारत गिने-चुने अग्रणी देशों में से एक रहा है. हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व का अनुभव कर सकते हैं.
https://twitter.com/AHindinews/status/1618245705294041089?s=20&t=rWjXb0uk_vFXCJJd7ATbWg
  • द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जनजातीय समुदाय के लोग, पर्यावरण की रक्षा से लेकर समाज को और अधिक एकजुट बनाने तक, कई क्षेत्रों में सीख दे सकते हैं. इस वर्ष भारत G-20 देशों के समूह की अध्यक्षता कर रहा है. विश्व-बंधुत्व के अपने आदर्श के अनुरूप, हम सभी की शांति और समृद्धि के पक्षधर हैं. G-20 की अध्यक्षता एक बेहतर विश्व के निर्माण में योगदान हेतु भारत को अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान करती है. 
https://twitter.com/AHindinews/status/1618244638246334464?s=20&t=rWjXb0uk_vFXCJJd7ATbWg
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं देश की प्रगति में योगदान देने वाले प्रत्येक नागरिक की सराहना करती हूं. मैं उन बहादुर जवानों की विशेष रूप से सराहना करती हूं जो हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और किसी भी त्याग तथा बलिदान के लिए सदैव तैयार रहते हैं.
https://twitter.com/AHindinews/status/1618246061176520704?s=20&t=rWjXb0uk_vFXCJJd7ATbWg

मिस्र के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि

इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. भारत और मिस्र इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष मना रहे हैं. भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान मिस्र को 'अतिथि देश' के रूप में भी आमंत्रित किया गया है. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की थीम 'जन-भागीदारी' (लोगों की भागीदारी) है, जो देश की सांस्कृतिक विरासत और समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करेगा.

ये भी पढ़ें: Delhi Route Diversion- गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज, इन रास्तों पर रहेगा यातायात प्रतिबंधित

Tags

Share this story