UP ELECTION 2022: श्रीराम के जन्मस्थल पर केजरीवाल की हाज़िरी, लोगों ने कहा “अयोध्या जी” जा कर नानी का अपमान किया

 
UP ELECTION 2022: श्रीराम के जन्मस्थल पर केजरीवाल की हाज़िरी, लोगों ने कहा “अयोध्या जी” जा कर नानी का अपमान किया

उत्तर प्रदेश में चुनाव अब बेहद नजदीक है, चुनाव आते ही सभी राजनीतिक दल ऐक्टिव हो गए है। कोई भी दल किसी भी दल से पीछे नही रहना चाहता है। उत्तर प्रदेश में चुनाव हो तो भगवान श्री राम का आशीर्वाद कौन नहीं लेना चाहेगा। पहले सिर्फ भाजपा भगवान राम की बात करती थी। लेकिन जब से सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राम मंदिर का निर्माण हुआ है। तबसे सभी पार्टीयों ने गियर शिफ़्ट कर सॉफ़्ट हिंदुत्वा कि तरफ चल दिए है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार अपनी आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए दिल्ली से बाहर जनाधार धुँध रहे है। ऐसे में साल 2022 में उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले है और आम आदमी पार्टी भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रही है। अरविंद केजरीवाल एंड टीम ने आज यानी 26 अक्टूबर को अयोध्या में श्री हनुमानगढ़ी और भगवान श्री रामलल्ला जी के दर्शन करे। केजरीवाल के इस दौरे पर काफी विवाद होने के बावजूद उन्होंने दर्शन कर लिए।

WhatsApp Group Join Now

चुनावी दृष्टिकोण से देखे तो अयोध्या अब ऐसा राजनीतिक हब बन चुका है, जहां सभी पार्टीया जाना चाहती है और अपने को सबसे बड़ा राम हितैषी घोषित करके वोट हासिल करना चाहती है। अयोध्या आंदोलन से ही भाजपा आज फर्श से अर्श तक पहुँची है। केजरीवाल समेत सभी विपक्षी दल बार-बार यह दलील देते है की अयोध्या पर हक सिर्फ भाजपा का नहीं है।

UP ELECTION 2022: श्रीराम के जन्मस्थल पर केजरीवाल की हाज़िरी, लोगों ने कहा “अयोध्या जी” जा कर नानी का अपमान किया
image credits: Twitter

वही इन्ही के बीच बीते रविवार को अयोध्या जी के साधु-संतो ने केजरीवाल की इस यात्रा का विरोध किया। जिसके बाद सोमवार को अयोध्या जी में केजरीवाल के पोस्टर पर कालिक पोत दो गई थी। साधु संतो ने कहा की केजरीवाल ने हमेशा अयोध्या और श्री राम का विरोध किया है और अब वक्त की नज़ाकत को देखते हुए वो चुनावी लाभ लेने अयोध्या आ रहे है….इससे पहले वो कहा थे?

केजरीवाल से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को अयोध्या में आ चुके है। सोशल मीडिया पर केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वाइरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे है की “जब बाबरी मस्जिद का ध्वंस हुआ था तब मैंने अपनी नानी से पूछा कि अब तो आप बड़े खुश होंगे अब तो राम का मंदिर बनेगा? तो नानी ने कहा ना बेटा मेरा राम किसी की मस्जिद तोड़कर ऐसे मंदिर में नहीं बस सकता है”।

https://twitter.com/MrsGandhi/status/1452911569570918402?s=20

अब इस वीडियो को लेकर केजरीवाल को ट्रोल किया जा रहा है। दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा और ईस्ट दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने भी केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर घेरा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इशारों में केजरीवाल को नसीहत कि उनसे दिल्ली संभल नही रही है, पहले दिल्ली संभाल ले वो फिर उत्तर प्रदेश के बारे में बोले।

यह भी पढ़े: World Cup T-20: पाकिस्तान की जीत पर भारत में पाक परस्त लोगों ने जलाए पटाखे, सहवाग बोले- बैन है तो कहा से जले?

यह भी देखे:

https://youtu.be/ZJRruCi_X0g

Tags

Share this story