UP Election: उत्तर प्रदेश में रात 12 बजे भी 16 साल की लड़की गहने पहनकर सड़कों पर निकल सकती है:अमित शाह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

  
UP Election: उत्तर प्रदेश में रात 12 बजे भी 16 साल की लड़की गहने पहनकर सड़कों पर निकल सकती है:अमित शाह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हाथरस की बेटी, उन्नाव की बेटी, आजमगढ़ की बेटी, बुलंदशहर की बेटी, कौन थीं? क्या वो उत्तर प्रदेश की लड़कियां नहीं थीं? यह सवाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। क्यों हो रहा है? यह जानना और भी दिलचस्प होगा।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चुनावी सभा के दौरान विपक्ष पर आरोप लगाने के साथ ही योगी आदित्यनाथ के राज्य काल की विशेषता गिना रहे थे।

https://twitter.com/SanjayAzadSln/status/1454015205768237059?t=2qoa_AUBlbdv1thWgjYXOw&s=19

अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि , यहां पर सपा और बसपा का खेल चलता था। यह लोग मिलकर यूपी को बर्बाद करते रहे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में 16 साल की लड़की भी गहने पहनकर रात को 12 बजे सड़क पर निकल सकती है।

बस फिर क्या था विपक्ष के साथ-साथ आईएएस अधिकारी, पत्रकार और आम जनमानस ट्विटर पर अमित शाह के भाषण को रिट्वीट करते हुए अपनी अपनी राय रखने लगे।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने लिखा, "भाजपा नेताओं ने झूठ बोलने का ठेका ले रखा है। अमित शाह जी हाथरस में एक गरीब की बेटी का गैंगरेप करके हत्या कर दी गई। रात के 2 बजे जबरन उसका शव जला दिया गया। आपकी पार्टी बलात्कारियों के साथ खड़ी थी। कृपया ऐसे फ़र्ज़ी जुमले बोलकर घाव पर नमक मत डालिये।"

वहीं पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने इसे चुटकुला बताया तो वहीं विनोद कापड़ी ने लिखा कि "उन्नाव गैंगरेप की पीड़िता 17 साल की थी। जिस मामले आपकी पार्टी के विधायक जेल में हैं। हाथरस गैंगरेप में मारी जा चुकी बिटिया बस 19 साल की थी, जिसका अंतिम संस्कार चुपचाप किया गया और अपराध तो बेहिसाब बढ़ा है। चुनावी सभाओं में सच छिपाने से सच छिपता नहीं है। पुनीत शर्मा ने लिखा, अपनी ही सरकार पर ऐसे व्यंग कौन करता है?"

https://youtu.be/ZJRruCi_X0g

ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: नेहरू को सिर्फ़ दो लोग भाई कहते थे, एक थे जयप्रकाश नारायण और दूसरे?

Share this story

Around The Web

अभी अभी