अयोध्या में क्यों एकत्रित हो रहें हैं ? भाजपा शासित राज्यों के “मुख्यमंत्री”

 
अयोध्या में क्यों एकत्रित हो रहें हैं ? भाजपा शासित राज्यों के “मुख्यमंत्री”

उत्तर प्रदेश में चुनावी बादल सर पर आ चुके हैं, भाजपा अपने चिर-परिचित अंदाज में चुनाव का आगाज कर चुकी हैं। बीते दिन प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी से काशी विश्वनाथ कोरिडोर का मेगा इवेंट किया था। लेकिन आज भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या जी में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयों के साथ उत्तर प्रदेश में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही हैं। दरअसल अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनाने में भाजपा का अहम योगदान रहा हैं। अब चुनाव के अवसर पर बीजेपी यह संदेश देना चाहती हैं कि उसकी पार्टी आस्था की सबसे बड़ी हितैषी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद अब भाजपा का फोकस अयोध्या पर हैं। काशी में भाजपा शासित राज्यों के 11 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री 15 दिसंबर यानी आज अयोध्या पहुंचेंगे और राम जन्मभूमि पर चल रहे मंदिर निर्माण कार्य को देखेंगे। यहां उनके रुकने और खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। इस मौके पर पूरे नगर में बड़े-बड़े साइन बोर्ड भी लगाये गए हैं।इसको लेकर अयोध्या प्रशासन ने 11 मुख्यमंत्रियों और पांच डिप्टी सीएम के आधिकारिक प्रोटोकॉल की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्रियों के बुधवार को लखनऊ से अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि प्रशासन के सूत्रों ने संकेत दिया कि सिक्किम, पुडुचेरी, मिजोरम और मेघालय के मुख्यमंत्री भी अयोध्या में पहुंच सकते हैं। आपको बता दे कि अगले साल उत्तर प्रदेश राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अयोध्या भाजपा के लिए काफी अहम माना जाता है। अयोध्या जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जानकारी दी कि लखनऊ में रात्रि विश्राम के बाद 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्रियों का काफिला अयोध्या पहुंचेगा। राम जन्मभूमि से पहले वे हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगे और दर्शन करेंगे।

अयोध्या में क्यों एकत्रित हो रहें हैं ? भाजपा शासित राज्यों के “मुख्यमंत्री”
Source- Patrika

अयोध्या पहुंचने वाले सीएम: इसमें हिमाचल प्रदेश के जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, असम के हेमंत बिस्वा सरमा, कर्नाटक के बसवराज बोम्मई, मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह, त्रिपुरा के बिप्लब कुमार देव शामिल हैं। वहीं गुजरात के भूपेंद्रभाई पटेल, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अयोध्या पहुंचेंगे।

WhatsApp Group Join Now

इसके अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी, अरुणाचल के डिप्टी सीएम चाउना मीन और योगी आदित्यनाथ के दोनो डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी अयोध्या आने का कार्यक्रम है।वहीं आज रामलला की दोपहर आरती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इस दौरान सीएम राम मंदिर के निर्माण स्थल का निरीक्षण करेंगे।

https://twitter.com/narendramodi/status/1470466023618797580?s=20

उसके बाद बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री श्री सरयू घाट जाएंगे और सरयू जी की पूजन अर्चना करेंगे। अयोध्या में लगभग 4 घंटे मुख्यमंत्रियों का काफिला रहेगा। इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम सख्त रहेंगे। जिले के आला अधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहेंगे। इसको लेकर आज डीएम और एसएसपी ने मुख्यमंत्रियों के भ्रमण स्थल और दर्शन स्थल का निरीक्षण भी किया है।

यह भी पढ़े: JNU से उठी बाबरी ढाँचा बनाने की माँग, योगी के सलाहकार बोले यूपी की तरफ मंडराना भी मत

यह भी देखें:

https://youtu.be/3h7ouYatEVI

Tags

Share this story