सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा- जो रामद्रोही है वो प्रदेश का भला नहीं कर सकता

 
सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा- जो रामद्रोही है वो प्रदेश का भला नहीं कर सकता

वैसे तो अब ठंड आने का समय है पर उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है। यह गर्मी सियासी है क्योंकि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव बेहद नज़दीक है। भाजपा और सपा दोनो एक दूसरे पर तीखे वार कर रहे है। योगी आदित्यनाथ लगातार अपनी सरकार की सफलता गिनवाते नही थकते, तो वही अखिलेश यादव प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसने की कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोंग्रेस और समाजवादी पार्टी की पिछली सरकारों कठघरे में खड़े करते हुए कहा है, कि जो राम का द्रोही होगा वो आपका हितैषी कभी नही हो सकता। ऐसे लोगों को पहचानने की जरूरत है। अपने पूर्वजों, आराध्य देवो को स्मरण करने की जरूरत है। पहले भारत में 2004 से लेकर 2014 तक किस प्रकार की सरकारें थीं, उनका एक ही उद्देश्य होता था।

WhatsApp Group Join Now

जैसे भी हो भारत की आस्था पर प्रहार करना। भारत के विकास को बाधित करना। उनका क्रम बढ़ता चला गया। शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन’ की श्रृंखला में विश्वकर्मा समाज के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि पूरे समाज में जाकर जागरूक करिए। उन्हें बताए कि हितैषी कौन है?

सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, कहा- जो रामद्रोही है वो प्रदेश का भला नहीं कर सकता
Source-Akhilesh Yadav/Twitter

जो देश का हितैषी होगा वही उत्तर प्रदेश का हितैषी होगा। योगी ने कहा कि उनकी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाए। हम वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी सुरक्षित करने की योजना को आगे लेकर बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि उस काल खंड में रावण जैसे त्रिलोक विजयी का अंत करने के लिए बिना भय, संकोच के विश्वकर्मा के मानस पुत्रो ने समुद्र में सेतु बनाने में अपना योगदान दिया था।

उन्हें कोई भय नही था तो फिर आप इस राष्ट्रनिर्माण के पुण्य में क्यों भय खाएंगे। इस राष्ट्रनिर्माण के अभियान में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जो कार्यक्रम पूरे देश मे चल रहे हैं वो अभिनंदनीय है। एक-एक व्यक्ति के बीच जाकर उनका प्रचार करें। योगी ने बिना नाम लिए कोंग्रेस पार्टी को कहा कि कुछ लोगों ने कश्मीर में समस्या पैदा की और अनुच्छेद 370 जैसा क़ानून दिया।

केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने का जग कल्याणकारी काम किया। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि के निर्माण में समस्या पैदा की और बर्बरता पूर्वक निहत्थे रामभक्तों पर गोलीया चलवाई। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। हमको जनता के बीच यह सब चीजें रखनी होगी उन्हें जागरुक करना होगा।

यह भी पढ़े: खुले रोड पर नमाज़ पढ़ रहे लोगों के सामने स्थानीय लोगों ने लगाए “जय श्री राम” के नारे, स्वरा भास्कर बोली शर्मिंदा हूँ हिंदू होने पर

यह भी देखे:

https://youtu.be/3av0DNCSpdM

Tags

Share this story