Beauty Tips: पिंपल का रामबाण उपाय है Neem Face Pack, सिर्फ दो बार लगाने से चांद सा रौशन हो जाएगा चेहरा

 
Beauty Tips: पिंपल का रामबाण उपाय है Neem Face Pack, सिर्फ दो बार लगाने से चांद सा रौशन हो जाएगा चेहरा

गर्मी के दिनों में स्किन से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतें सामने आती है। चाहे वो स्किन में डलनेस हो या फिर पिंपल वाली त्वचा। गर्मी के दिनों में यह समस्या आम हो जाती है। ऐसे में नीम आपके लिए रामबाण साबित हो सकती है। नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट व एंटी बैक्टेरियल गुण स्किन के लिए काफी असरदायक होते हैं। इन नीम के पत्तों से आप घर पर ही फेस पैक बना सकती हैं। तो चलिए बताते हैं इस हर्बल नीम फेस पैक के बारें में।

नीम का पाउडर बनाएं

वैसे तो मार्केट में आपको नीम का पाउडर मिल जाएगा। लेकिन अगर आप घर पर इस बनाएंगी तो यह ज्यादा असरदायक और बिना किसी केमिकल से युक्त होता है। इसके लिए सबसे पहले आप नीम के पत्तों को सुखा लें और इसका पाउडर बनाकर इसे स्टोर कर लें।

Beauty Tips: पिंपल का रामबाण उपाय है Neem Face Pack, सिर्फ दो बार लगाने से चांद सा रौशन हो जाएगा चेहरा
Image Source: Instagram

कैसे बनाएं Neem Face Pack

नीम और गुलाबजल

WhatsApp Group Join Now

नीम के पाउडर को गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे पानी से धो लें। इस पैक के एंटी बैक्टेरियल गुण दाग- धब्बों को दूर करने में मदद करते हैं।

नीम और शहद

नीम के पत्तों से बने पेस्ट में एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। लगभग आधे घंटे बाद इसे धो लें। इस Neem Face Pack से थकी हुई त्वचा में जान आती है।

Beauty Tips: पिंपल का रामबाण उपाय है Neem Face Pack, सिर्फ दो बार लगाने से चांद सा रौशन हो जाएगा चेहरा
source: pexels

नीम और पपीता

पके पपीता के पल्प में नीम पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लेँ। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 20-25 मिनट के बाद पानी से इसे धो लें। इस Neem Face Pack से चेहरे पर चमक बढ़ती है।

नीम, बेसन और दही

एक बड़े चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच नीम का पाउडर और दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहके पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें। इस Neem Face Pack को लगाने से कील मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर चमक आती है। दाग धब्बे दूर करने में नीम बहुत असरदायक है।

नीम, चंदन और दूध

एक छोटे चम्मच चंदन पाउडर में आधा चम्मच नीम पाउडर और दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद पानी से धो लें। इससे चेहरे पर निखार आता है। चेहरा साफ, त्वचा कोमल व स्मूद बनती है।

नीम और टमाटर

टमाटर को निचोड़ कर उसका पल्प निकाल लें और इसमें नीम पाउडर मिला लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा दें और उसके बाद धो लें। इस Neem Face Pack में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाता है। साथ ही त्वचा सॉफ्ट बनती है और सनटैन दूर करता है।

यह भी पढ़ें- Raw Mango Pulao: लंच में कुछ चटपटा है खाना तो झटपट बनाकर लें कच्चे आम के पुलाव की रेसिपी

Tags

Share this story