Kitchen Tips: मानसून में चटकारे मारके खाएं अंडे का पराठा,  बहुत आसान है बनाने का तरीका, झट से करें नोट रेसिपी

 
Kitchen Tips: मानसून में चटकारे मारके खाएं अंडे का पराठा,  बहुत आसान है बनाने का तरीका, झट से करें नोट रेसिपी

Egg Paratha Recipe:  मानसून में अंडे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अंडा शरीर को गर्माहट देने वाला होता है जिससे आप कॉमन कोल्ड से भी बचे रहते हैं। अंडे खाने के कई फायदे होते हैं। अंडे में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है, लेकिन इसके साथ साथ अंडे से हमें विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। अंडे किसी भी प्रकार से आई शारीरिक कमजोरी को बहुत जल्दी दूर करने में सक्षम हैं। बच्चों से लेकर बूढों तक, अंडे खाना सबकी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। बारिश के मौसम में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है तो आप अंडे का पराठा बना कर खा सकते हैं. अंडा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको अंडा खाना पसंद है तो अंडे का पराठा भी खा सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है आप घर पर मार्केट के जैसा अंडे का पराठा बना सकते हैं। आइए जानते इसे बनाने का तरीका। 

अंडा पराठा रेसिपी बनाने का तरीका

Kitchen Tips: मानसून में चटकारे मारके खाएं अंडे का पराठा,  बहुत आसान है बनाने का तरीका, झट से करें नोट रेसिपी

अंडा पराठा बनाने के लिए आप मुलायम आटा गूंथ लें. आप आटे में चाहें तो थोड़ा मैदा भी मिला सकते हैं।

आटे में थोड़ा नमक और 2 चम्मच ऑयल मिलाकर गूंथे. इससे पराठा एकदम क्रिस्पी बनेगा।

अब 2 अंडे लें उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ता और नमक मिला लें।

WhatsApp Group Join Now

इसे अच्छी तरह से फेंट लें और किसी गिलास में पलट कर रख लें।

अब आपको पराठा बनाना है. अंडा पराठा के लिए तिकोना या गोल कैसा भी पराठा बना सकते हैं. बस ध्यान रखना है कि आपका पराठा फूले जरूर।

पराठे की परत पर अच्छी तरह ऑयल और थोड़ा आटा छिड़क दें।

जब पराठा तबे पर फूल जाए तो गैस धीमी कर दें. अब कलछी या चम्मच की मदद से पराठे को एक साइड से खोल दें।

अब पराठे की दोनों परत के बीच अंडे का मिश्रण डालें और पराठे को दबा दें।

अंडा डालते ही पराठा एकदम मोटा होकर फूलने लगेगा।

आपको दबाते हुए पलटकर अंडा को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकना है।

अंडे का टेस्टी पराठा बनकर तैयार है।

यह भी पढ़ें- Hair Care: ये तीन उपाय आपके टूटते बालों को देंगे नई जान, अपनाकर तो देखिए एक बार

 

Tags

Share this story