Home Remedies for Runny Nose: ठंड में समंदर की तरह बह रही नाक से आ गए हैं तंग? तुरंत राहत पहुंचाएंगे ये घरेलू उपाय

 
Home Remedies for Runny Nose: ठंड में समंदर की तरह बह रही नाक से आ गए हैं तंग? तुरंत राहत पहुंचाएंगे ये घरेलू उपाय

Home Remedies for Runny Nose: ठंड के मौसम में लोगों को शरीर से जुड़ी परेशानियों का सामने करना होता है।  सर्दी आते ही कई लोगों की नाक बहने लगती है और इस वजह से ही सिर दर्द भी होने लगता है।  इसके लिए कई लोग रोजाना दवाइयां लेते रहते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारें में जिसे अपना कर आप सर्दी में नाक को बहने से रोक सकते हैं।

जानिए क्या है फ्लू के लक्षण

फ्लू के सामान्य लक्षण हल्का बुखार, खांसी, गले में खराश होना है। इसके अलावा नाक बहना, शरीर में दर्द होना भी इसके संकेत रहते हैं. कुछ मामलों में पेट की समस्या भी हो सकती हैं।  बहती नाक, बंद नाक और भरी हुई नाक फ्लू के सामान्य संकेत होते हैं। 

हाइड्रेटेड 

गर्म पानी या तरल पदार्थ ठंड और फ्लू के लक्षणों में मददगार साबित होता है. बंद नाक के इलाज के लिए से सबसे बेहतर उपाय माना जाता है. आप हाइड्रेटेड रहने के अलावा, एक गिलास गर्म पानी पिएं. इसके अलावा अदरक और ग्रीन टी भी बंद नाक और गले की खराश को दूर करने में मदद करता है. ये सूजन को आराम देता है और बलगम को बाहर निकालने में भी मदद करता है। बलगम ही बंद नाक का कारण बनता है। 

WhatsApp Group Join Now

स्टीम से हो सकता है फायदा 

नाक की समस्याएं रक्त वाहिकाओं में सूजन की वजह से होती हैं। इसलिए अगर आप गर्म भाप लेंगे तो ये बेहद असरदार हो सकता है। ये गर्मी और नमी नाक के बीच में बलगम को पतला कर देती है, जिससे नाक को साफ रखने में आसानी होती है।

नाक पर गर्म सेक करें 

बहती और बंद नाक से परेशान रहते हैं तो आप गर्म सेंक की मदद से भी राहत पा सकते हैं। इसके लिए नाक पर गर्म सेंक करें. जिससे नासिका मार्ग खुल जाता है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story