Health Tips: इन 5 बीमारियों से फेल होती है किडनी, जानें इनके लक्षण

 

 

Health Tips:  देश में गुर्दा फेल होने की समस्या लगातार बढ़ रही है। इसकी दो वजहें बिल्कुल स्पष्ट हैं- मधुमेह और रक्तचाप। देश में इन दोनों ही बीमारियों से ग्रस्त लोग बढ़ रहे हैं। हमारे देश में हर साल एक लाख से अधिक लोगों के गुर्दे फेल होते हैं, लेकिन मात्र 10 से 15 हजार लोगों का ही प्रत्यारोपण हो पाता है।  आपको बताते हैं ऐसी बीमारियों के बारें में जिनकी वजह से किडनी के फेल होने की संभावना होती है, इसलिए जरूरी है कि एक स्वस्थ व्यक्ति भी प्रतिवर्ष इन टेस्टों को करवाए, ताकि पता चल सके कि कहीं आपको भी ऐसी समस्या तो नही, जो आगे चलकर किडनी के फेल होने का कारण बने।

इन बीमारियों की वजह से फेल होती है किडनी

मधुमेह

भारत में किडनी फेल होने का सबसे मुख्य व पुराना कारण मधुमेह हैं। अगर ब्लडशूगर को नियंत्रित किया जाए, तो किडनी को हानि पहुंचाने से रोकने का निदान है, इसलिए वर्ष में एक बार ब्लड शूगर का टेस्ट अवश्य करवाएं।

उच्च रक्तचाप

अगर रक्तचाप को नियंत्रण में रखा जाए तो किडनी फेल होने से बच सकती है। स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम वर्ष में एक बार रक्तचाप अवश्य चेक करवा लेना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now

नेफराइटिस

कई बार गुर्दे के खराब होने से पेशाब में प्रोटीन इकट्ठी हो जाती है व पूरे शरीर में सूजन आ जाती है। नियमित रूप से पेशाब के समस्या का पता लगाया जा सकता है।

दवाएं

अक्सर दर्दनिवारक औषधियां भी किडनी के क्षतिग्रस्त होने का कारण बनती है। अतः यथासंभव होने का कारण बनती हैं। अतः यथासंभव दर्दनिवारक दवाइयां लेने से परहेज करें। अगर आप अक्सर ऐसी दवाएं लेते हैं, तो इन्हें लेने से पूर्व डाक्टर का सलाह अवश्य लें।

पथरी

पथरी का पता लगाने हेतु गुर्दे का अल्ट्रासाउंड व पेट का एक्सरे करवाना चाहिए, ताकि समय रहते इस पर काबू पाया जा सके और किडनी को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।

 भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story