Mosquitoes के आंतक से आ गए हैं तंग? तो इन तगड़े उपयों से 2 मिनट में भागेंगे सारे मच्छर

 
Mosquitoes के आंतक से आ गए हैं तंग? तो इन तगड़े उपयों से 2 मिनट में भागेंगे सारे मच्छर

जैसे ही गर्मियां आती हैं Mosquitoes का आतंक शुरू हो जाता है। छोटा सा दिखने वाला यह जीव बहुत खतरनाक होता है और कई बीमारियों की जड़ भी। मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया आदि कई रोग हो सकते हैं। ऐसे में हमें मच्छरों से बचने के लिए विशेष सावधनी की जरूरत होती है।

आमतौर पर देखा जाता है कि कई कोशिशों के बाद भी हम अपने घर से मच्छरों को भगाने में नाकामयाब रहते हैं। चाहे कितनी भी क्वॉइल या मैट जला लो लेकिन मच्छर है कि भागने का नाम ही नहीं लेते हैं। तो दूसरी तरफ इस केमिकल युक्त चीजों का अत्यधिक प्रयोग भी हमारे लिए नुकसानदायक साबित होता है।

WhatsApp Group Join Now

अगर आप भी गर्मी में Mosquitoes से हैं परेशान तो आईये आज आपको बताते हैं मच्छरों से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू Tips जो बेहद कारगर साबित होंगे-

Mosquitoes के आंतक से आ गए हैं तंग? तो इन तगड़े उपयों से 2 मिनट में भागेंगे सारे मच्छर

Mosquitoes भगाने के घरेलू टिप्स

कपूर- कपूर मच्छरों को घर से भगाने में काफी कारगर उपाय है। Mosquitoes से परेशान है तो आप कमरे के सारे खिड़की दरवाजे बंद करके कपूर जला दें। कपूर का धुआं पूरे कमरे में फैल जाए तो 10 मिनट बाद दरवाजा खोल दें। ऐसा करने से सारे मच्छर धुएं की वजह से भाग जाएंगे।

लहसुन- लहसुन का रस बहुत तेज होता है। ऐसे में लहुसन की कलियों को मसलकर पानी में उबाल लें। अब इस पानी को स्प्रे की बोतल में भर कमरे में चारों तरफ छिड़क लें। इस रस की वजह से सारे Mosquitoes भाग निकलेंगे।

Mosquitoes के आंतक से आ गए हैं तंग? तो इन तगड़े उपयों से 2 मिनट में भागेंगे सारे मच्छर
source: pexels

तेल- मिट्टी के तेल में 20 ग्राम नारियल का तेल और करीब 30 बूंद नीम का तेल डालकर एक घोल बना लें। इसमें थोड़ा कपूर भी डाल लें। इस घोल को स्प्रे बोतल से चारों तरफ छिड़कें या लालटेन में जलाएं।

गोबर के कंडे- गोबर के कंडे की र्दुगंध मच्छरों को बिल्कुल नहीं भाती है जो एक बहुत अच्छा घरेलू उपाय है। जिस वक्त कमरे में बहुत अधिक मच्छर हो वहां कंडे जला कमरा बंद कर दें। कुछ देर बाद खोलने पर या तो मच्छर भाग जाएंगे या मरे मिलेंगे।

Mosquitoes के आंतक से आ गए हैं तंग? तो इन तगड़े उपयों से 2 मिनट में भागेंगे सारे मच्छर

लैवेंडर और सोयाबीन का तेल- इसके प्रयोग Mosquitoes को अपने आपसे दूर रखने में बहुत लाभदायक है। लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल स्प्रे के तौर पर घर के कमरों में कर सकते हैं। तो सोयाबीन का तेल शरीर पर लगाकर सोने पर मच्छर आपके पास भी नहीं फटकेंगे।

यह भी पढ़ें-Giloy Benefits: अक्सर रहते हैं बीमार? तो गिलोय के फायदे सुनकर आपकी बीमारी हो जाएगी छूमंतर

जरूर देंखे-

https://youtu.be/zDjUIzR8DuM

Tags

Share this story