Health Tips: घंटों मोबाइल या कंप्यूटर के सामने बैठने से कमजोर हो गई नजर, आंखों की रोशनी के लिए रामबाण है ये 5 चीजें

 
Health Tips: घंटों मोबाइल या कंप्यूटर के सामने बैठने से कमजोर हो गई नजर, आंखों की रोशनी के लिए रामबाण है ये 5 चीजें

Health Tips: बढ़ते डिजिटल युग के कारण सेहत को नुकसान भी हो रहा है। लोग आजकल घंटों मोबाइल या कंप्यूटर के सामने बैठने से आंखों पर सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है और बच्चों से लेकर बड़े तक आंखों की समस्या से परेशान होते हैं। ऐसे में हम आपको बताते 5 ऐसी चीजें जिनका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने बताई खाने की 5 चीजें जिनसे आखों का लाभ होगा।

1.आंवला
आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आंखों के रेटिना की कोशिकाओं को बनाए रखने और स्वस्थ कोशिकाओं को बढ़ावा देता है। ऐसे में आप आंवले का इस्तेमाल जूस, कैंडी या मुरब्बे के रूप में कर सकते हैं।

2.सौंफ
सौंफ में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट मोतियाबिंद के विकास को धीमा करते हैं और स्वस्थ आंखों को बढ़ावा देते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप एक ग्राइंडर में एक कप बादाम, आधा कप सौंफ और मिश्री डालकर पीसकर पाउडर बना लें। सोने से पहले एक चम्मच इस चूर्ण को एक गिलास दूध के साथ सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी में सुधार होता है।

WhatsApp Group Join Now

3.केसर
केसर आयरन से भरपूर होता है। यह आपके खून को साफ करता है। साथ ही शरीर के रक्त कोशिकाओं को भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे आंखों में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। आप 2 से 3 दिन में दूध या पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।


4.हल्दी
हल्दी आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें करक्यूमिन तत्व होता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से आंखों के सूखेपन की समस्या से भी बचा जा सकता है।

5.त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण विटामिन A से भरपूर होने के कारण आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण को बराबर मात्रा में घी और शहद में मिलाकर रात के समय सेवन करें। ये आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story