Health Tips: ये 5 स्वाद कई बीमारियों की ओर करते हैं इशारा, जानें और मन की नहीं लक्षण की सुनें  

 
Health Tips: ये 5 स्वाद कई बीमारियों की ओर करते हैं इशारा, जानें और मन की नहीं लक्षण की सुनें  

Health Tips:  स्वाद भी आपकी सेहत के बारे में बहुत कुछ बताता है। डायबिटीज जैसी कुछ बीमारियों में यह आपको शुरुआती संकेत दे सकता है। हेल्थलाइन मैगजीन की रिपोर्ट अलग-अलग स्वाद और उनसे संबंधित खतरों के बारे में बताती है। अगर आप इस तरह का स्वाद लगातार महसूस करते हैं तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

स्वाद और उनसे जुड़े खतरे

1 मीठा

डायबिटीज होने की आशंका

यदि आपको डायबिटीज की शिकायत है या आप ब्लड शुगर को नियंत्रित नहीं रख पा रहे हैं, तो शरीर में हाई ग्लूकोज के चलते आपको मीठा स्वाद बना रह सकता है। इसके लक्षण बार-बार प्यास लगना और चीजों का धुंधला दिखाई देना भी हो सकते हैं। ताजे फल और सब्जियां खाने और मीठी चीजों का उपयोग न करने से मीठा स्वाद बने रहने की इस समस्या को कम किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now

2. कड़वा

 लिवर, गाल ब्लैडर में दिक्कत

मुंह में कड़वा स्वाद कई स्वास्थ्य समस्याओं के कारण हो सकता है। लिवर और गाल ब्लैडर में दिक्कत के कारण मुंह में कड़वा स्वाद बना रह सकता है। गर्ड (गैस्ट्रोफेगल रिफ्लक्स डिजीज) जैसी बीमारियों के होने पर भी स्वाद कड़वा बना रह सकता है। जब आपके पेट से एसिड वापस खाने की नली में जाने लगता है तब गर्ड जैसी बीमारियां होती हैं। इसका एक लक्षण सीने में जलन भी है।

3. मैटेलिक

 मसूड़ों की बीमारी, संक्रमण का संकेत

मैटेलिक स्वाद मसूड़ों की बीमारी या किसी इंफेक्शन की ओर इशारा करता है। किडनी और लिवर की बीमारियों के होने पर भी मुंह में मैटेलिक स्वाद बना रह सकता है। इससे बचने के लिए भोजन में रिच फूड का इस्तेमाल कम करें। साथ ही ठीक समय पर भोजन करें। इस तरह का स्वाद हमेशा बना रहना किसी एलर्जी या नर्व डैमेज होने का संकेत भी हो सकता है, इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

4. खट्टा

 एसिडिटी और न्यूट्रिशन की कमी भी वजह

पेट का एसिड वापस खाने की नली में जाने से मुंह में खट्टा और अजीब स्वाद बनने लगता है। खट्टा स्वाद कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे न्यूट्रिशन की कमी, इंफेक्शन या नर्वस सिस्टम में दिक्कत के कारण भी हो सकता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक और एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कुल्ला करने से खट्टे स्वाद में कमी होती है।

5. नमकीन

शरीर में पानी की कमी का संकेत

शरीर में पानी की कमी हो है या शरीर पानी को एक जगह इकट्ठा करने लगे तो थूक बनना कम हो जाता है। इस कारण मुंह में नमकीन स्वाद रहता है। इसके लक्षण हैं- मुंह का सूखा रहना, प्यास लगना और जोड़ों में दर्द होना। समय- समय पर पानी पीते रहने से नमकीन स्वाद में कमी आ सकती है। साथ ही अन्य बीमारियों का खतरा भी घटता है।

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: सफेद बालों से न हों परेशान, एक देसी उपाय से बदल जाएगा आपका लुक, बस कर लें ये काम

Tags

Share this story