Broccoli fried rice: डिनर पर बना लें ब्रोकली फ्राइड राइस, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये है परफेक्ट रेसिपी

 
Broccoli fried rice: डिनर पर बना लें ब्रोकली फ्राइड राइस, डायबिटीज के मरीजों के लिए ये है परफेक्ट रेसिपी

सुबह ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं, फिर लंच में क्या बनाएं और फिर डिनर में क्या बनाएं...सुबह से शाम तक आपके दिमाग में यही सब बातें घूमती रहती हैं। कई बार तो ऐसा समय आता है कि जब आपका कुछ भी बनाने का मन नहीं लगता है। ऐसे आप चावल से Broccoli fried rice बना सकते हैं। आप चाहे तो इसमें कई सब्जियों के साथ इसे पका सकते हैं। वहीं अगर डायबिटीज पेशेंट है तो आप सादे चावल की जगह खूब ब्राउन राइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। और तो और अगर आप बच्चा ब्रोकली या सब्जियां खाना पसंद नहीं करता है तो इस रेसिपी उसकी फेवरेट बन जाएगी।

Broccoli fried rice के लिए सामग्री

1 कप कटी हुई ब्रोकली

2 कप चावल/ब्राउन राइस

स्वादानुसार नमक

आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा चम्मच हल्दी पाउडर

आधा कप बारीक कटा प्याज

2 चम्मच तेल या देसी घी

आधा छोटा कप बारीक कटा हरा धनिया

आधा चम्मच जीरा

एक चुटकी हींग

Broccoli fried rice बनाने की विधि

  • Broccoli fried rice बनाने के लिए सबसे पहले ब्रोकली को अच्छे से साफ करें। इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • चावल को भी अच्छे से साफ करें और 15 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो कर रख दें।
  • अगर आप ब्राउन राइस ले रहे हैं तो 20 मिनट के लिए रखें। इसके बाद एक पैन में दो कप पानी डालकर ब्रोकली को उबाल लें।
  • चावल को भी उबाल लें। अब एक पैन या कड़ाही में तेल या देसी घी गर्म करें।
  • गर्म तेल में जीरा और हींग डालें। फिर प्याज डालकर कुछ देर भून लें।
  • आप चाहें तो इसमें मटर, कटी हुई गाजर, शिमला मिर्च आदि भी डाल सकते हैं।
  • सब्जियां पकाने के बाद इसमें ब्रोकली और चावल डालें। इसे 5 मिनट के लिए अच्छे से पकाएं और बीच-बीच में चलाएं।
  • सर्व करने से पहले बारीक कटा धनिया डालें और मिक्स करें।
  • आप चाहें तो परोसने के बाद ऊपर से देसी घी भी डाल सकते हैं।
  • इसके साथ आप रायता, चटनी या अचार भी परोस सकते हैं। इसमें आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Skin Care: घर पर बची हुई ब्रेड से बना लें ये आसान स्क्रब, डेड स्किन का नहीं बचेगा नामोनिशान

WhatsApp Group Join Now

Tags

Share this story